फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Uncle killed niece minor dispute in deoria

चार घंटे तक पुल से लटकता रहा शव: मां की पिटाई देख बचाने गई बेटी को चाचा ने मार डाला, बचने के लिए पुल से फेंका

Tue, 20 Jul 2021 06:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Jul 2021 06:02 PM IST
सार

शव को ठिकाने लगाने के लिए पुल से फेंका, रेलिंग से चार घंटे तक लटका रहा शव, पुलिस ने वाहन चालक सहित आरोपी को लिया हिरासत में।
 

विज्ञापन
Uncle killed niece minor dispute in deoria
पुल से लटकता किशोरी का शव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पारिवारिक विवाद में पिट रही मां को बचाने गई बेटी को चाचा ने इस कदर पीटा कि वह मरणासन्न हो गई। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। खुद को बचाने के लिए उसने टेंपो में शव रखकर तरकुलवा थाना क्षेत्र के देवरिया-कसया मार्ग पर पटना पुल से गंडक नदी में फेंकने की कोशिश की। लेकिन, शव लोहे के पुल की रेलिंग में फंस गया। करीब चार घंटे तक किशोरी का शव पुल से लटका रहा।

विज्ञापन

 
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शक के आधार पर वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो किशोरी के चाचा और चाची की करतूत का पर्दाफाश हो गया।
विज्ञापन


 

ये है पूरा मामला

सोमवार की शाम करीब सात बजे महुआडीह गांव निवासी अमर नाथ की पत्नी शकुंतला देवी की उसके देवर अरविंद ने पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंची बेटी नेहा (16) ने चाचा को थप्पड़ जड़ दिया। इसको लेकर गुस्साए चाचा ने नेहा को डंडे से पीट दिया और गला दबा दिया। वह अचेत हो गई।

अरविंद ने रात में करीब नौ बजे टेंपो से नेहा को लेकर जिला अस्पताल के लिए निकला लेकिन, किशोरी की मां शकुंतला को साथ नहीं ले गया। महुआडीह थाना क्षेत्र के पांडेय चक के पास किशोरी ने दम तोड़ दिया। चाचा और चाची शव को लेकर पटनवा पुल पहुंचे और शव को गंडक नदी में फेंककर फरार हो गए। शव पुल की रेलिंग में फंस गया और मंगलवार की सुबह करीब चार घंटे तक झूलता रहा।
 
घटना की जानकारी होने पर आसपास लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दूसरी ओर, बेटी का शव मिलने की खबर पर मां ने देवर सहित अन्य के खिलाफ महुआडीह थाने में तहरीर दी। पुलिस ने वाहन चालक सहित आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सीओ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।   

एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने कहा कि किशोरी के चाचा ने किशोरी से मारपीट की। उसकी हालत खराब होने पर जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में मौत होने पर उसे पटनवा पुल थाना रामपुर कारखाना से नदी में फेंकना चाहा लेकिन, शव पुल की रेलिंग में फंस गया। सुबह शव पाए जाने पर रामपुर कारखाना थाने में केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed