फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ultimatum to 10 tax defaulters of Municipal Corporation

गोरखपुर: नगर निगम के 10 टैक्स बकाएदारों को अल्टीमेटम, भुगतान नहीं करने पर होगी कार्रवाई

Tue, 16 Nov 2021 12:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 16 Nov 2021 12:19 PM IST
सार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि शहर में कई प्रतिष्ठानों, भवन स्वामियों पर गृहकर, जलकर का काफी अधिक बकाया है, जिनमें प्रथमत: 10 ऐसे प्रतिष्ठानों एवं भवन स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की गई है।

विज्ञापन
Ultimatum to 10 tax defaulters of Municipal Corporation
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर शहर के 10 बड़े होटलों एवं भवन मालिकों को नगर निगम ने 10 दिन के अंदर बकाया टैक्स जमा करने का अल्टीमेटम दिया है। तय समय में टैक्स नहीं चुकाने पर नगर निगम इन सभी को सील करेगा। नगर निगम की ओर से इन सभी होटल एवं भवन मालिकों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को नगर आयुक्त ने कर वसूली की समीक्षा भी की। कर वसूली में जिन कर्मचारियों के द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष वसूली नहीं की गयी, उनके चेतावनी दी गयी। इसी क्रम में निरजंन गौड़ की न्यूनतम वसूली के कारण वेतन बाधित किया गया।
विज्ञापन


कई प्रतिष्ठानों एवं भवन स्वामियों पर लाखों का बकाया
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि शहर में कई प्रतिष्ठानों, भवन स्वामियों पर गृहकर, जलकर का काफी अधिक बकाया है, जिनमें प्रथमत: 10 ऐसे प्रतिष्ठानों एवं भवन स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की गई है। यदि ये प्रतिष्ठान एवं भवन स्वामी एक सप्ताह में अपने करों का भुगतान नही करते हैं, तो ऐसी स्थिति में प्रतिष्ठानों/भवनों को सील करने और अन्य वैधानिक कार्यवाही करने के लिए नगर निगम बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रतिष्ठानों एवं भवन मालिकों के खिलाफ होगी कार्रवाई
मृत्युंजय हास्पिटल (7.63 लाख), कैलाश होटल-जटेपुर दक्षिणी (11 लाख), गोपाल रुद्रपुर (30 लाख), प्रगति होटल (15.24 लाख), जनता मैरेज हाल-पिपरापुर (2.16 लाख), वीमार्ट- राजेन्द्रनगर पश्चिमी (2.76 लाख), उमा पैलेस-बरगदवां (3.85 लाख),  मीरा जायसवाल-मियांबाजार (1.95 लाख), श्रद्वा जायसवाल-मियाबाजार (2 लाख), शकुंतला जायसवाल-मियांबाजार (1.86 लाख), गीतांजली होटल खूनीपुर (1.27 लाख)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed