{"_id":"5eb25c558ebc3e902626f7c2","slug":"ujjwala-gas-beneficiaries-blame-ashish-indane-gas-service-for-raise-fund-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उज्जवला गैस के लाभार्थियों ने गैस सर्विस पर लगाया ये आरोप, कहा- कागज रखकर मांगते हैं पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जवला गैस के लाभार्थियों ने गैस सर्विस पर लगाया ये आरोप, कहा- कागज रखकर मांगते हैं पैसा
Wed, 06 May 2020 01:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 06 May 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
उज्ज्वला योजना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उज्ज्वला गैस के लाभार्थियों ने पीपीगंज स्थित आशीष इंडेन गैस सर्विस के ऊपर धन उगाही का आरोप लगाया है। लाभार्थियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के एलान के मुताबिक जब वे अप्रैल का सिलिंडर लेने पहुंचे तो एजेंसी संचालकों ने उनके गैस कनेक्शन को फर्जी बताते हुए गैस सिलिंडर और पास बुक को जमा करा लिया। आरोप है कि एजेंसी संचालकों की ओर से सिलिंडर के लिए धन की डिमांड की जा रही है।
जंगल बिहुली की उर्मिला, कलिमुन निशा, नाजिरा खातून, जाहिदा, अनिता, सुमित्रा और इसरावती ने जिला पूर्ति अधिकारी को जो शिकायती पत्र दिया है, उसके मुताबिक शुरूआती दौर में 1500 से 2500 रुपये वसूलकर गैस कनेक्शन दिया गया।
कुछ दिन बाद गैस कनेक्शन को फर्जी बताते हुए पासबुक और सिलिंडर जमा करा लिया गया। लॉकडाउन के दौरान जब दोबारा सिलिंडर लेने पहुंचे तो फिर पासबुक और सिलिंडर जमा करा लिया गया। इसकी शिकायत सप्लाई इंस्पेक्टर से लेकर उपजिलाधिकारी से की गई, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।

विवादों से रहा है पुराना नाता
लाभार्थियों की मांग है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर उज्ज्वला गैस योजना के तहत सिलिंडर दिलाया जाए। उनका कहना है कि इस तरह के पीड़ितों की संख्या करीब 400 है।
पीपीगंज स्थित आशीष इंडेन गैस सर्विस का विवादों से पुराना नाता रहा है। उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लाभार्थियों से रुपये वसूलने के मामले में ही पूर्व में एजेंसी के ऊपर अर्थदंड तक लगाया जा चुका है। सीबीआई जांच तक हो चुकी है।
जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। लाभार्थियों की समस्या दूर कराई जाएगी। वसूली का मामला मिला तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
अशीष इंडेन गैस सर्विस के निदेशक पवन कुमार वर्मा ने कहा कि उज्ज्वला गैस कनेक्शन लेने वाले कई अपात्रों के गैस कनेक्शन को कंपनी की ओर से निरस्त कर दिया गया है। ये सिलिंडर और गैस बुक जमा नहीं करा रहे थे। प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद ये गैस बुक और सिलिंडर लेकर पहुंच रहे हैं। तो उनसे दोनों चीजें जमा कराई जा रही है। जो रेगुलर कनेक्शन लेना चाह रहे हैं, उन्हें कनेक्शन दिया जा रहा है।