फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UG-PG seats will increase in MGPG

Gorakhpur News: एमजीपीजी में बढ़ेंगी यूजी-पीजी की सीटें

Tue, 14 May 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 14 May 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
UG-PG seats will increase in MGPG
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी काॅलेज में सोमवार को सत्र 2024-25 की योजना और तैयारी के लिए सलाहकार समिति की बैठक प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में स्नातकोत्तर स्तर पर जंतु विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान और स्नातक स्तर पर वाणिज्य में वर्ग वृद्धि पर चर्चा हुई।
इसके अलावा स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से और स्नातक में इंटरमीडिएट के अंक के आधार पर किए जाने पर बात हुई। साथ ही एकेडमिक कैलेंडर तैयार करने, गृह परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र व पुस्तकें दिए जाने, छात्र अभिभावक सम्मेलन किए जाने, विभागों की ओर से सेमिनार सम्पन्न कराने एवं अन्य विषयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में सलाहकार समिति के प्रो. उमेश कुमार गुप्त, प्रो. आलोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो. एएन ठाकुर, प्रो. अवनीश, डॉ. आलोक रंजन राय, डॉ. शक्ति सिंह, डॉ. सदफ अतहर, डॉ. रूपम श्रीवास्तव और डॉ. नितिन कुमार बख्शी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed