{"_id":"5f982d3b2103fa4b966d72d1","slug":"two-youths-scramble-police-informed-about-stone-pelting-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में दो युवकों में हुई हाथापाई, पुलिस को दे दी पथराव की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में दो युवकों में हुई हाथापाई, पुलिस को दे दी पथराव की सूचना
Tue, 27 Oct 2020 07:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 27 Oct 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस।
- फोटो : iStock
गोरखपुर के राजघाट इलाके में सोमवार की देर रात दो युवकों में शराब पीने के विवाद में हाथापाई हो गई। इस बीच किसी ने इलाके में पथराव की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि आपसी विवाद के मामले में किसी ने पुलिस को झूठी सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आपसी विवाद में शामिल दो युवकों और दो अन्य को हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट में चालान कर दिया। पुलिस अफवाह फैलाने की कोशिश करने वालों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राजघाट के बसंतपुर के पास पथराव की सूचना पुलिस को दी गई थी। इस सूचना पर पुलिस अफसर तुरंत सक्रिय हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पता चला कि दो युवकों में शराब पीने को लेकर कहासुनी हुई।
विज्ञापन
इसी बीच किसी ने पथराव की अफवाह फैला दी। राजघाट पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में ले लिया। उनका पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया। सीओ कोतवाली वीपी सिंह ने बताया कि पथराव की सूचना अफवाह निकली। पुलिस अफवाह फैलाने वालों की तलाश में जुटी है।