{"_id":"6253c395bf729d0b1b42b57d","slug":"two-youths-in-custody-for-trying-to-convert-to-religion","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश के आरोप में दो युवक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश के आरोप में दो युवक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 11 Apr 2022 11:28 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:28 AM IST
सार
इंस्पेक्टर पिपराइच मधुप मिश्रा ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके में हिंदू लोगों के धर्म परिवर्तन की कोशिश के आरोप में रविवार को दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एक आरोपी जम्मू-कश्मीर तो दूसरा पंजाब का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आरोप है कि दोनों आरोपी, पिपराइच के चिलबिलवा में लोगों के बीच ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि दो साल पहले तक दोनों आरोपी हिंदू थे। बाद में धर्म परिवर्तन कर ईसाई हो गए। अब दोनों अपने धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसी सिलसिले में एक युवक 18 फरवरी 2022 तो दूसरा 7 अप्रैल 2022 को गोरखपुर आया था। तभी से दोनों जिले में अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि दो दिन से दोनों पिपराइच के चिलबिलवा में धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को उकसा रहे थे। इस दौरान कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में इंस्पेक्टर पिपराइच मधुप मिश्रा ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।