{"_id":"605c9a8a656b4357fc0c7064","slug":"two-youths-die-due-to-drowning-in-gorra-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गोर्रा नदी में नहा रहे दो युवकों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गोर्रा नदी में नहा रहे दो युवकों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Thu, 25 Mar 2021 07:43 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर/एकौना
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर/एकौना
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 25 Mar 2021 07:43 PM IST
सार
-पांडेय माझा गांव के रहने वाले थे युवक
-चार साथियों के साथ गए थे नदीं में नहाने
-चार घंटा बाद गोताखोरों ने नदीं से निकाला शव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोर्रा नदी में नहा रहे दो युवकों की गुरुवार को डूबने से मौत हो गई। वह गांव के कुछ युवकों के साथ नदीं में नहा रहे थे। नदीं पार करते समय दम उखड़ने से दोनों डूबने लगे। साथी उन्हें बचाने के लिए तैरकर उस पार गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना एकौना थाने के पांडेयमाझा राजधर गांव की है।
विज्ञापन
गांव का आकाश उम्र 22 और ऋषभ उम्र 18 वर्ष गांव के दो युवको अनीश और दुर्गेश यादव के साथ नदीं मे नहाने गए थे। दोपहर करीब एक बजे आकाश और ऋषभ तैरकर नदी के उसपार जाने लगे। नदी पार करते समय बीच मझधार में दम उखड़ने से दोनो डूबने लगे। नदी के इस पार नहा रहे साथी उन्हें डूबता देखकर तैरकर बचाने गए। लेकिन जब तक उनके पास पहुचते दोनो डूब गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना गांव में पहुचते ही कोहराम मच गया। पूरा गांव नदी के तट पर उमड़ पड़ा। मौके पर पहुंची एकौना पुलिस ने डूबे युवकों की तलाश के लिए गोताखोर बुलाई। घटना के तीन घंटे बाद गोताखोरों ने दोनों का नदीं से शव निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। मौके पर पहुचे तहसीलदार बंशराज ने दोनों परिवारों को ढ़ाढ़स बधाया। कांग्रेस के पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने डूब कर मरे युवकों के परिवार को आपदा राहत से सहायता दिलाने को कहा। उन्होंने दोनों परिवार के प्रति संवेदना जताई।
विज्ञापन
होनहार बच्चों को खो कर बेहाल हुआ मल्ल परिवार
नदीं में डूबने से पांडेय माझा राजधर गांव के दो युवकों की मौत से गांव में मातम पसरा है। दो होनहार बच्चों को खोकर दोनों का परिवार बेहाल है। गांव के राणा मल्ल का बेटा आकाश बीए दूसरे वर्ष का छात्र था। उन्हीं के मोहल्ले के आद्या सिंह का बेटा ऋषभ 12वीं का छात्र था। दोनो अपने परिवार के बड़े बटे थे। उनके साथ नहाने गए दो साथियों के चहरे की हवाईया उड़ी थी। वह अपने मित्रों की मौत से बदहवाश हैं। चारों साथी एक साथ नहा रहे थे। तथी आकाश और ऋषभ ने नदी पार कर उस पार जाने की ठान ली। आधा से अधिक नदी पार कर चुके दोनों युवक एक कुंड में फंस गए। नदी के इस पार नहा रहे अनीश और दुर्गेश अपने आखों से सामने दोस्तों को मौत के मुंह में जाता देखते रह गए।
उन्होंने उन्हें बचाने के लिए तैरना शुरू कर दिया था, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा है। नदी के किनारे उमड़ी महिला पुरूषों की भीड़ उनके परिवारों की चित्कार सुनकर गम में डूब गई। आकाश की मं रीता देवी और ऋषभ की मं रिंटू का रोकर बुरा हाल था। आकाश की बड़ी बहन और ऋषभ की छोटी बहन और दोनों के छोटे भाई बेजार होकर भाइयों को बचा लो चिल्ला रहे थे।