{"_id":"627cc4ebba0bed161c06d74a","slug":"two-women-arrested-for-stealing-gold-chains","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सोने की चेन चुराती दो महिलाएं गिरफ्तार, ऑटो में वारदात को देती थी अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सोने की चेन चुराती दो महिलाएं गिरफ्तार, ऑटो में वारदात को देती थी अंजाम
Thu, 12 May 2022 01:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 12 May 2022 01:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके के मोहरीपुर चौराहे पर ऑटो में बैठी महिला के गले से सोने की चेन चोरी करती दो महिलाएं पकड़ी गईं। ऑटो में बैठे लोगों ने पकड़कर कर उन्हें बरगदवां पुलिस चौकी को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पकड़ी गईं आरोपियों की पहचान गोला, गोपालगंज की रीना पत्नी बीने और नयाघाट, गोला की पुष्पा के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल निवासी कुसुम पत्नी रामू साहिनी अपने घर लौट रही थीं। बरगदवां से वह ऑटो में सवार हुईं।
विज्ञापन
इसी दौरान दोनों महिलाओं ने चेन चोरी की कोशिश की, तभी उन्हें एहसास हो गया और शोर मचाने लगीं। शोर सुनकर चालक ने ऑटो रोक दिया और दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। पकड़ी गई महिलाओं के पास से चेन बरामद हुआ।
विज्ञापन