फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two wagon derailed from Goods train in Gorakhpur

गोरखपुर: कार लदी मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतरे, 20 मिनट तक खड़ी रहीं दो ट्रेनें

Sun, 17 Jul 2022 02:44 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 17 Jul 2022 02:44 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे गोरखपुर से बिहार की तरफ जा रही कार लदी मालगाड़ी अभी कैंट से कुछ आगे बढ़ी थी कि उसके दो वैगन पटरी से उतर गए। सूचना मिलते ही अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। 
 

विज्ञापन
Two wagon derailed from Goods train in Gorakhpur
पटरी से उतरे दो वैगन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर से बिहार की तरफ जा रही कार लदी मालगाड़ी के दो वैगन रविवार को पटरी से उतर गए। इससे अप लाइन करीब एक घंटे तक ब्लॉक हो गया। चौरीचौरा और एक पैसेंजर ट्रेन कैंट के आउटर पर खड़ी रहीं, लेकिन महज 20 मिनट बाद दोनों ट्रेनें दूसरी लाइन से चला दी गईं । 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे गोरखपुर से बिहार की तरफ जा रही कार लदी मालगाड़ी अभी कैंट से कुछ आगे बढ़ी थी कि उसके दो वैगन पटरी से उतर गए। सूचना मिलते ही अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


करीब एक घंटे मशक्कत के बाद अप लाइन को क्लीयर कर दिया गया जिससे यातायात पूरी तरह से सामान्य हो गया। उधर मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह का कहना है कि घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच के पता चल सकेगा किन कारणों से कार पटरी से उतरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed