फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two TTEs suspended after Video of junior engineer being beaten up goes viral

Gorakhpur News: अवर अभियंता की पिटाई का वीडियो वायरल, दो TTE निलंबित

Tue, 11 Apr 2023 05:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 11 Apr 2023 05:01 PM IST
सार

छह अप्रैल को गोरखपुर से लखनऊ जा रहे अवर अभियंता अंसार अली कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच में बैठे थे। टिकट की जांच करने पहुंचे टीटीई मजहर अली से बहस हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। टीटीई ने आरोप लगाया कि अवर अभियंता के पास जनरल टिकट था, एसी में जाना चाहते थे। मना करने पर उलझ गए और मेरी पिटाई कर दी। टीटीई के मुंह से खून भी आ रहा था।

विज्ञापन
two TTEs suspended after Video of junior engineer being beaten up goes viral
पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर एक्सप्रेस में विवाद के बाद प्लेटफॉर्म पर पुलिस आवास निगम लिमिटेड के अवर अभियंता को पीटने का वीडियो वायरल होने के मामले में रेल प्रशासन ने दो टीटीई को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरी घटना की जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। इस मामले में कोच कंडक्टर को भी चोटें आईं थीं, जिसके आरोप में जीआरपी ने पहले ही अवर अभियंता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


छह अप्रैल को गोरखपुर से लखनऊ जा रहे अवर अभियंता अंसार अली कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच में बैठे थे। टिकट की जांच करने पहुंचे टीटीई मजहर अली से बहस हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। टीटीई ने आरोप लगाया कि अवर अभियंता के पास जनरल टिकट था, एसी में जाना चाहते थे। मना करने पर उलझ गए और मेरी पिटाई कर दी। टीटीई के मुंह से खून भी आ रहा था।
विज्ञापन


उनकी तहरीर पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर अवर अभियंता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन, दो दिन बाद इस मामले में एक वीडियो वायरल हो गया। जिसमें दो टीटीई प्रशांत श्रीवास्तव व अनिल, अवर अभियंता को पीटते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे संज्ञान में लेते हुए रेल प्रशासन ने कार्रवाई की है। एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वायरल हुए वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है। दोनों टीटीई को निलंबित करके जांच शुरू करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed