{"_id":"643e518f7a4128367a0bb7a8","slug":"two-trains-passed-in-seven-minutes-gate-remained-open-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बड़ी घटना टली: सात मिनट में गुजर गई दो ट्रेन, खुला रहा फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में बड़ी घटना टली: सात मिनट में गुजर गई दो ट्रेन, खुला रहा फाटक
Tue, 18 Apr 2023 01:45 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 Apr 2023 01:45 PM IST
सार
एनईआर सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग पर भीड़ ज्यादा थी। लोग मानने को तैयार नहीं थे। जब बैरियर बंद नहीं हो पाया तो गेटमैन ने पास में ही तैनात पुलिसकर्मियों को बुला लिया और दोनों तरफ चेन लगाकर ट्रेन को पास कराया।
विज्ञापन
हड़हवा रेलवे क्रासिंग का फाटक बंद नहीं हुआ। लोग खड़े रहे और ट्रेन गुजरती रही।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौतनवां रेल खंड के हड़हवा क्राॅसिंग पर सोमवार को बैरियर गिरा ही नहीं और ट्रेन आ गई। ऐसा भीड़ के चलते हुआ। लोग ट्रैक के किनारे खड़े रहे और सात मिनट में दो ट्रेनें गुजर गईंं। गनीमत रही कि कोई दुर्घटना नहीं हुई।
सोमवार की शाम को जब क्राॅसिंग खुला था तो लोग आ-जा रहे थे। इसी बीच ट्रेन के आने का सिग्नल गेटमैन को मिला, लेकिन काफी देर तक गाड़ियां आती-जाती रहीं। इसी रास्ते से जा रहे मुकेश कुमार ने बताया कि वह घर जा रहे थे। हड़हवा फाटक पहुंचे थे कि ट्रेन की आवाज सुनाई देने लगी, लेकिन रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ लगा फाटक खुला हुआ था। इसी बीच ट्रेन आ गई और फाटक खुला ही रह गया।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में सपा टिकट बंटवारे में रुपये के खेल का ऑडियो वायरल, नेता लेनदेन की कर रहें बात
विज्ञापन
झटके में ट्रेन के गुजरने से वहां लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। अश्वनी मौर्य ने बताया कि रेलवे ट्रैक के आस पास बड़े-बड़े बोल्डर पड़े हुए हैं। रेलवे के अधिकारियों की नजर इस पर नहीं पड़ती है। कुछ छोटे बोल्डर रेलवे की पटरी पर भी पड़े हैं। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।