फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two teenagers to bathe in river overflowing with floods died due to drowning

गोरखपुर: बाढ़ से उफनाई नदी में नहाने गए थे दो किशोर, डूबने से मौत

Mon, 06 Sep 2021 08:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 06 Sep 2021 08:12 PM IST
सार

सोमवार को ग्राम सभा उष्का के टोला पोखरहवा निवासी विश्वनाथ का 12 साल का बेटा साहिल व सत्यप्रकाश का लगभग 16 साल का बेटा आलोक गांव के अन्य साथियों के साथ राप्ती नदी में बाढ़ के पानी में नहाने गया था।

विज्ञापन
Two teenagers to bathe in river overflowing with floods died due to drowning
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके के उष्का टोला पोखरहवा में सोमवार को दो किशोरों की बाढ़ के पानी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। नहाने गए बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार को ग्राम सभा उष्का के टोला पोखरहवा निवासी विश्वनाथ का 12 साल का बेटा साहिल व सत्यप्रकाश का लगभग 16 साल का बेटा आलोक गांव के अन्य साथियों के साथ राप्ती नदी में बाढ़ के पानी में नहाने गया था। दोनों किशोर नहाते वक्त गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन


उनको डूबता देख साथ के अन्य लड़कों ने शोर मचाया लेकिन जब तक शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक दोनों पानी में डूब गए थे। साहिल पूर्व माध्यमिक विद्यालय मीरपुर में कक्षा छह का छात्र था एवं आलोक प्रभावती देवी हायर सेकेंड्री स्कूल डोहरिया में कक्षा 9 का छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed