{"_id":"610965fa43ab0251804b7595","slug":"two-suspects-in-custody-cutting-connection-plate-of-oxygen-plant","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: ऑक्सीजन प्लांट की कनेक्शन प्लेट काट रहे थे दो संदिग्ध, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: ऑक्सीजन प्लांट की कनेक्शन प्लेट काट रहे थे दो संदिग्ध, गिरफ्तार
Tue, 03 Aug 2021 09:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 03 Aug 2021 09:21 PM IST
सार
नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट में एल्युमीनियम की कनेक्शन प्लेट काट रहे दो संदिग्धों को मंगलवार की सुबह भीड़ ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के पास से छीनी-हथौड़ा और रॉड बरामद किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
गोरखपुर जिला अस्पताल के नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट की कनेक्शन प्लेट काट रहे दो संदिग्धों को मंगलवार की सुबह पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं, ऑक्सीजन प्लांट अब तक जिला अस्पताल प्रशासन को हैंडओवर नहीं हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट में एल्युमीनियम की कनेक्शन प्लेट काट रहे दो संदिग्धों को मंगलवार की सुबह भीड़ ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के पास से छीनी-हथौड़ा और रॉड बरामद किया है। कोतवाली पुलिस उन्हें थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बता दें कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण किया गया है। नवनिर्मित प्लांट का ट्रॉयल चल रहा है। मंगलवार सुबह दो संदिग्ध प्लांट के ब्लॉग में घुसे और एल्युमीनियम की एक मोटी प्लेट को छीनी-हथौड़े से काटने लगे।
विज्ञापन
आशंका होने पर तीमारदार मौके पर पहुंच गए और पूछताछ कर उन्हें पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी कल्याण सागर ने बताया कि दोनों की पहचान कर ली गई है। जांच की जा रही है। अब तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।