फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two students going home after high school exams died in a road accident

Maharajganj: हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर जा रहे दो छात्रों की मौत, चार घायल, छानबीन में जुटी पुलिस

Mon, 04 Mar 2024 08:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज/घुघली
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज/घुघली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 04 Mar 2024 08:44 PM IST
सार

घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। घायल छात्रों का इलाज अस्पताल में हो रहा है।

विज्ञापन
Two students going home after high school exams died in a road accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महाराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के बेलवा तिवारी नहर के पास दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। इसमें दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में छात्रों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घुघली कस्बे के एंग्लो इंटरमीडिएट कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा देकर हरखी निवासी विवेक सिंह (17), आलोक सिंह (18) व अकीत वर्मा (17) एक बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। पकड़ियार बिशुनपुर के छात्रसाल इंटरमीडिएट कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा देकर एक ही बाइक पर बसंतपुर निवासी छात्र संजीत कुमार (18), अभिषेक गौंड (18) व सानिस (17) घर आ रहे थे। 

विज्ञापन

बेलवा तिवारी गांव के नहर के पास दोनों की बाइकें आपस में टक्करा गईं। इसमें सभी छात्र घायल हो गए। बसंतपुर निवासी अभिषेक गौंड व हरखी निवासी विवेक सिंह की मौत हो गई। जबकि चार छात्र घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। सदर उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव राहत कार्य तेजी से किया गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल छात्रों का इलाज अस्पताल में हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed