{"_id":"627b44df8b5453207b7516d1","slug":"two-students-drowned-in-river-three-saved-by-villagers-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में हादसा: नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, तीन को ग्रामीणों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में हादसा: नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, तीन को ग्रामीणों ने बचाया
Wed, 11 May 2022 10:38 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 11 May 2022 10:38 AM IST
सार
गोरखपुर में पांचों छात्र नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। छात्रों को डूबता देख कुछ दूरी पर मौजूद ग्रामीणों ने नदी में कूद कर तीन छात्रों को पानी से बाहर निकाला। लेकिन, दो छात्र का अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन
राप्ती नदी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के बड़गहन के पास राप्ती नदी में नहाने गए ताहिरा कॉलेज गीडा के पांच छात्र मंगलवार शाम नदी में डूब गए। तीन को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि दो छात्र नदी में लापता हैं। पुलिस गोताखोरों की मदद से लापता छात्रों की तलाश में लगी थी लेकिन रात में तलाश का काम बंद कर दिया गया। बुधवार की सुबह पुलिस फिर से छात्रों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गीडा के ताहिरा कॉलेज में बीफार्मा की पढ़ाई होती है। कॉलेज के पांच छात्र बांसगांव के भैंसा बाजार निवासी आफताब रजा (22), गीडा के पिपरी निवासी पवन मझवार (23), खजनी के एकवा निवासी देवेंद्र प्रताप (22), महराजगंज के फरेंदा निवासी अश्वनी मझवार (23) और यहीं के रजनीश (21) मंगलवार शाम पांच बजे बड़गहन गांव के पास स्थित राप्ती नदी में नहाने गए थे।
विज्ञापन
पांचों छात्र नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। छात्रों को डूबता देख कुछ दूरी पर मौजूद ग्रामीणों ने नदी में कूद कर तीन छात्रों को पानी से बाहर निकाला। लेकिन, दो छात्र आफताब रजा तथा पवन मझवार का अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नदी में उनकी तलाश करानी शुरू की पर पता नहीं चला। रात होने से पुलिस वापस लौटी और एसडीआरफ को छात्रों को ढूंढने के लिए बुलाया गया। अंधेरा होने की वजह से छात्रों की तलाश नहीं हो पाई।