फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two smuggling arrested on Indo-Nepal border

कपिलवस्तु: भारत-नेपाल सीमा पर तेज हुई तस्करी, दो तस्कर हुए गिरफ्तार

Wed, 15 Sep 2021 02:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Sep 2021 02:50 PM IST
सार

पुलिस और एसएसबी जवानों भारत-नेपाल सीमा पर खुनुवा कस्बे के पीछे बगीचे में मंगलवार देर शाम चेकिंग के दौरान एक युवक नेपाल की तरफ से भारत सीमा में आता दिखाई दिया। टीम ने घेरा बंदी कर उसे संदिग्ध को पकड़ा और उसके कब्जे से 28 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

विज्ञापन
two smuggling arrested on Indo-Nepal border
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत-नेपाल सीमा सील होने के बावजूद भी तस्करी तेज हो गई है। कपिलवस्तु जिले में दो दिन से हेरोइन के तस्कर पकड़े गए हैं। सोमवार देररात तक कपिलवस्तु के अलीगढ़वा बार्डर पर हेरोइन तस्कर पकड़ा गया था, जबकि मंगलवार को एसएसबी व शोहरतगढ़ थाना की पुलिस की संयुक्त टीम ने भी 28 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नेपाल सीमा पर निगरानी तेज कर दी गई है।

विज्ञापन


मंगलवार देर शाम खुनुवा कस्बे के पास मादक पदार्थ के तस्कर को पकड़ा। उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की गई। पकड़ा गया तस्कर नेपाल का बताया जा रहा है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन


शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस और एसएसबी जवानों भारत-नेपाल सीमा पर खुनुवा कस्बे के पीछे बगीचे में मंगलवार देर शाम चेकिंग के दौरान एक युवक नेपाल की तरफ से भारत सीमा में आता दिखाई दिया। टीम ने घेरा बंदी कर उसे संदिग्ध को पकड़ा और उसके कब्जे से 28 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसने अपना नाम नरेंद्र कुमार निवासी कोपवा बानगंगा नगर पालिका वार्ड नं. 2 थाना बानगंगा जिला कपिलवस्तु नेपाल बताया। पूछताछ करने के बाद उस पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके चालान कर दिया गया। अलीगढ़वा बार्डर पर पर सोमवार की देर शाम स्कूटी पर सवार संदिग्ध युवक से पूछताछ की कोशिश होते ही वह भागने लगा। पकड़ा गया तो उसके पास से 29 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। उसकी पहचान नेपाल के सुखबीर सिंह के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed