फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two smugglers arrested in encounter seven animals recovered in Gorakhpur

गोरखपुर: मुठभेड़ में दो तस्कर गिरफ्तार, सात पशु बरामद

Mon, 05 Jul 2021 10:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 05 Jul 2021 10:38 AM IST
सार

फरार साथियों की तलाश में पुलिस, आरोपियों पर केस दर्ज कर भेजा जेल, खोराबार पुलिस को मिली कामयाबी, तस्करों के पास से तमंचा बरामद 

विज्ञापन
Two smugglers arrested in encounter seven animals recovered in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोरखपुर में खोराबार पुलिस ने शनिवार की रात कुसम्ही बाजार में मुठभेड़ के बाद दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से सात पशु भी बरामद किए हैं। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर तस्करों के कुछ साथी फरार हो गए। जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा बरामद किया है। आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, पशु क्रूरता, गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर रविवार की दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान कुशीनगर के तरया सुजान थाना क्षेत्र के लतबाचट्टी माधोपुर निवासी रोजाद्दीन और देवरिया के बासपार निवासी सर्वजीत नट के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार की रात कुसम्ही बाजार में पेट्रोल पंप के पास तस्करों के होने की सूचना मुखबिर से मिली।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पिकअप लेकर भागने लगे। रास्ते में डिवाइडर पर पहिया चढ़ने से पिकअप पलट गई। इस दो तस्कर उसमें फंस गए। बाकी भागने में सफल रहे। पुलिस ने नजदीक जाने की कोशिश की तो एक आरोपित ने फायर कर दिया। पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ पशु बरामद
सिकरीगंज पुलिस ने शनिवार की रात पशु तस्करों का पीछा किया। खुद को घिरता देख तस्कर उफरौली गांव के पास पिकअप छोड़कर फरार हो गए। पिकअप से पुलिस ने नौ पशुओं को बरामद किया जिसमें से एक की मौत हो गई। मृत पशु का पोस्टमार्टम कराया गया है। अन्य पशुओं को गौशाला भेजा गया। पुलिस ने पिकअप के नंबर के आधार पर मालिक से संपर्क किया तो उसने बताया कि गाड़ी बेच चुका है। थानाध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed