{"_id":"5edbbf5e8ebc3e907713dc36","slug":"two-shrmik-special-train-come55","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में श्रमिकों के आने का सिलसिला जारी, स्पेशल ट्रेनों से आए 1559 प्रवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में श्रमिकों के आने का सिलसिला जारी, स्पेशल ट्रेनों से आए 1559 प्रवासी
Sun, 07 Jun 2020 10:01 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
migrant people
- फोटो : अमर उजाला।
श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के आने का क्रम अभी जारी है। शनिवार को भी दो ट्रेनें गोरखपुर पहुंची। दोनों ट्रेनों से 1559 प्रवासी उतरे। श्रमिकों को लेकर आईं ट्रेनों को प्लेटफॉर्म एक और नौ पर लाया गया।
विज्ञापन
यात्रियों के आने पर जिला प्रशासन और आईआरसीटीसी की ओर से भी लंच पैकेट और पानी की बोतलें दी गई। ट्रेन से उतरने के बाद विभिन्न जिलों के यात्रियों को 30 से 35 की संख्या में देवरिया, महराजगंज, मऊ, आजमगढ़, फैजाबाद, बलरामपुर की बसों में बैठाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
मुबई-दिल्ली की ट्रेनों में यात्री कम जा रहे गोरखपुर। दिल्ली और मुम्बई जाने वाली ट्रेनों में जाने वालों की संख्या बहुत कम है। एलटीटी एक्सप्रेस में छह जून को जहां महज 240 यात्री गए वहीं पांच जून को महज 240 यात्री रवाना हुए। इसी तरह कुशीनगर एक्सप्रेस में भी रोजाना 300 से 400 यात्री ही सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन