Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two samples failed in a Drug Department investigation tested at three separate laboratories.

गोरखपुर: जांच के दौरान दवा और मेडिकल उत्पादों के तीन नमूने फेल, बिक्री पर लगी रोक, वापस होगा स्टॉक

Sat, 31 Oct 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2026 02:58 AM IST
सार

सूत्रों ने बताया कि प्रोमेथाजिन इंजेक्शन की करीब आठ हजार यूनिट एसबीपी कंपनी की ओर से पिपराइच स्थित सरकारी वेयरहाउस में भेजी गई थीं। यूपीएमएससीएल ने इसके नमूने तीन अलग-अलग प्रयोगशालाओं में जांच के लिए भेजे थे। तीनों जगह से नमूना फेल होने की रिपोर्ट आई है। वे

विज्ञापन
Two samples failed in a Drug Department investigation tested at three separate laboratories.
दवाएं - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

जिले में दवाओं और मेडिकल उत्पादों की गुणवत्ता जांच में तीन नमूने फेल मिले हैं। इनमें एलर्जी की दवा लिवोसिट्रीजिन, प्रोमेथाजिन इंजेक्शन और एंटीफंगल कीटोकोनाजोल साबुन शामिल हैं। लिवोसिट्रीजिन और एंटीफंगल कीटोकोनाजोल मामले में ड्रग विभाग कानूनी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


तीनों की जांच अलग-अलग स्तर पर हुई है। लिवोसिट्रीजिन और साबुन के नमूने ड्रग विभाग ने लेकर प्रयोगशाला भेजे थे जबकि प्रोमेथाजिन इंजेक्शन की जांच यूपी मेडिकल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमएससीएल) ने तीन अलग-अलग लैब में कराई थी। तीनों लैब की रिपोर्ट में इंजेक्शन का नमूना फेल मिला है।
विज्ञापन


ड्रग विभाग ने अगस्त में लिवोसिट्रीजिन और कीटोकोनाजोल साबुन के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे थे। कीटोवेक कंपनी का एंटीफंगल साबुन सरदारनगर पीएचसी के पास स्थित एक दुकान से लिया गया था। वहीं, लिवोसिट्रीजिन का नमूना भालोटिया मार्केट की एक मेडिकल स्टोर से लिया गया था। सितंबर में आई रिपोर्ट में दोनों नमूने गुणवत्ता के मानकों पर खरे नहीं उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापस होगा दवा का स्टॉक, बिक्री पर भी रोक
नमूने फेल होने की रिपोर्ट आने के बाद ड्रग विभाग ने संबंधित कंपनियों को स्टॉक वापस लेने के लिए पत्र भेजा है। साथ ही इन उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। ड्रग विभाग जांच के लिए चार हिस्सों में नमूने लेता है। एक हिस्सा प्रयोगशाला में भेजा जाता है, दूसरा विक्रेता को दिया जाता है जबकि दो हिस्से विभाग अपने पास सुरक्षित रखता है।

वेयरहाउस में आई दवा का नमूना फेल
सूत्रों ने बताया कि प्रोमेथाजिन इंजेक्शन की करीब आठ हजार यूनिट एसबीपी कंपनी की ओर से पिपराइच स्थित सरकारी वेयरहाउस में भेजी गई थीं। यूपीएमएससीएल ने इसके नमूने तीन अलग-अलग प्रयोगशालाओं में जांच के लिए भेजे थे। तीनों जगह से नमूना फेल होने की रिपोर्ट आई है। वेयरहाउस के फार्मासिस्ट नित्यानंद सिंह के मुताबिक, जांच में दवा की रिपोर्ट सही आने के बाद ही उसे अस्पताल में भेजा जाता है। प्रोमेथाजिन की जांच अभी ड्रग इंस्पेक्टर के माध्यम से कराई जाएगी।

मेडिकल स्टोरों से नियमित रूप से रैंडम नमूने लेकर जांच कराई जाती है। गुणवत्ता में कमी मिलने पर संबंधित कंपनी और जिम्मेदार विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दो दवाओं के नमूने फेल हुए हैं। - सिद्धेश्वर शुक्ला, ड्रग इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed