फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two real brothers died after brick-kiln wall collapsed

Gorakhpur: ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से दो सगे भाइयों की मौत, खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम

Wed, 18 May 2022 10:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 18 May 2022 10:35 AM IST
सार

कैंपियरगंज में मनोज जायसवाल का ईंट भट्ठा है। मंगलवार को ईंट निकासी और भराई का काम चल रहा था। दो भाई काम कर रहे थे। इसी बीच भट्ठे की जर्जर दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई और दोनों भाई मलबे के नीचे दब गए।

विज्ञापन
Two real brothers died after brick-kiln wall collapsed
मृतक बाएं रवि और दाएं शेषमन। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां कैंपियरगंज इलाके की ग्राम पंचायत मोहनाग में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से मंगलवार सुबह दो सगे भाइयों मौत हो गई। दोनों भट्ठे पर मजदूरी करते थे।

विज्ञापन


इलाज के दौरान पहले छोटे भाई रवि साहनी (22) की मौत हुई। फिर कुछ घंटे बाद बड़े भाई शेषमन साहनी (24) ने भी दम तोड़ दिया। दोनों मोहनाग गांव के ही रहने वाले थे। पुलिस ने भट्ठा मालिक मनोज जायसवाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज क्षेत्र के मोहनाग में परतावल महराजगंज के मनोज जायसवाल का ईंट भट्ठा है। मंगलवार को ईंट निकासी और भराई का काम चल रहा था। दोनों भाई काम कर रहे थे। इसी बीच भट्ठे की जर्जर दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई और दोनों भाई मलबे के नीचे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर मजदूर दौड़े और दोनों को निकालने के बाद सीएचसी ले गए। गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान करीब 11 बजे रवि और शाम पांच बजे शेषमन की मौत हो गई। खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतकों के परिवार में दो भाई बचे हैं। एक बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed