फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two railway workers suspended after Sleeper coach not installed in Ahmedabad special

रेलवे: अहमदाबाद स्पेशल में नहीं लगा स्लीपर कोच, दो रेलकर्मी सस्पेंड

Thu, 30 Sep 2021 03:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 30 Sep 2021 03:21 PM IST
सार

रेलवे स्टेशन पर रात नौ बजे के आसपास ट्रेन प्लेटफार्म लगने के बाद यात्री अपने कोच में जाकर बैठने लगे लेकिन कुछ यात्रियों को एसई नंबर का कोच ही नहीं मिल रहा था। टिकट चेकिंग स्टाफ पहुंचा तो उनके भी कान खड़े हो गए।

विज्ञापन
two railway workers suspended after Sleeper coach not installed in Ahmedabad special
भारतीय रेल - फोटो : PTI

विस्तार

गोरखपुर-अहमदाबाद स्पेशल एक्सप्रेस ( 09490) की रेक में बुधवार को स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच नहीं लगने से करीब 55 यात्रियों को बर्थ नहीं मिल पाई। यात्री प्लेटफार्म पर भटकते रहे। रेलवे प्रशासन ने मामले में लापरवाही पर देर रात आरक्षण पर्यवेक्षक (सीआरएस) और चार्टिंग इंचार्ज को निलंबित कर जांच शुरू करा दी है।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर रात नौ बजे के आसपास ट्रेन प्लेटफार्म लगने के बाद यात्री अपने कोच में जाकर बैठने लगे लेकिन कुछ यात्रियों को एसई नंबर का कोच ही नहीं मिल रहा था। टिकट चेकिंग स्टाफ पहुंचा तो उनके भी कान खड़े हो गए। कोच कंडक्टर के चार्ट में भी एसई नंबर का कोच तो दर्ज था लेकिन ट्रेन में कोच नहीं लगा था।
विज्ञापन


ट्रेन छूटने के समय पता चला कि रेक में एसई नंबर का अतिरिक्त कोच ही नहीं लगा है। ट्रेन निर्धारित समय 9.30 बजे रवाना हो गई। बिना बर्थ के यात्री भी विभिन्न बोगियों में चढ़ गए। मिली जानकारी के अनुसार मध्य रेलवे की इस ट्रेन में अहमदाबाद से ही अतिरिक्त कोच नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व घोषणा के आधार पर यात्रियों ने अतिरिक्त कोच में टिकट बुक करा लिया था। ट्रेन में अतिरिक्त कोच नहीं होने के बाद भी सीआरएस ने चार्ट तैयार कर जारी कर दिया। संबंधित विभाग और अधिकारियों को भी इसकी जानकारी नहीं दी।


सीपीआरओ एनईआर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि जिन यात्रियों को सीट नहीं मिली थी उन्हें दूसरे कोच में बैठाकर भेजा गया। लापरवाही के आरोप में दो रेलकर्मियों को निलंबित कर जांच बैठा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed