फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two plants will be set up in Dhuriyapar, providing employment to 6500 people.

Gorakhpur News: धुरियापार में दो प्लांट लगेंगे, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार

Sun, 07 Jun 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Two plants will be set up in Dhuriyapar, providing employment to 6500 people.
गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के विस्तारित क्षेत्र धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने जा रही है। अदाणी समूह और श्रेयस ग्रुप की दो बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं के शिलान्यास की तैयारी तेज हो गई है। इनके स्थापित होने पर लगभग 6500 लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति मिलने के बाद गीडा प्रशासन ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करना शुरू कर दिया है। दोनों परियोजनाओं का शिलान्यास इसी माह प्रस्तावित है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अदाणी समूह ने अपनी अंबुजा सीमेंट यूनिट स्थापित करने के लिए 46.63 एकड़ भूमि आवंटित कराई है। वहीं श्रेयस डिस्टिलरी-एनर्जी लिमिटेड को 60.48 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। इन दोनों परियोजनाओं के माध्यम से करीब 4200 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप में प्रस्तावित अंबुजा सीमेंट यूनिट के लिए अदाणी समूह ने रेलवे लाइन साइडिंग विकसित करने के लिए अतिरिक्त भूमि की भी मांग की है। इससे कच्चे माल और तैयार उत्पादों के परिवहन में सुविधा मिलेगी और परियोजना की संचालन क्षमता बढ़ेगी।

हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीडा में फ्लैटेड फैक्टरी का लोकार्पण किया था। इसी दौरान उन्होंने धुरियापार में प्रस्तावित दोनों औद्योगिक इकाइयों के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से गीडा प्रशासन कार्यक्रम के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियों में जुट गया है।

गीडा की सीईओ अनुज मलिक का कहना है कि कार्यक्रम की तिथि जल्द तय होने की संभावना है। इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से न केवल पूर्वांचल में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed