फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two people of Santakbirnagar died in Basti district

संतकबीरनगर के दो लोगों की बस्ती जिले में हुई मौत, अभी नहीं आई है कोरोना रिपोर्ट

Mon, 25 May 2020 07:44 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 May 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
Two people of Santakbirnagar died in Basti district
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती संतकबीरनगर के दो लोगों की सोमवार को मौत हो गई। जिला अस्पताल से शव दोनों के गांव भेजा गया। शाम को कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। दोनों का नमूना लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा गया है। अब तक रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन


एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि महुली क्षेत्र के मझगांवा गांव निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति लुधियाना से स्पेशल ट्रेन से 24 मई को बस्ती रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। बस्ती से बस से सीधे ट्रांजिट सेंटर खलीलाबाद आया और फिर मेडिकल टीम ने उसकी थर्मल स्क्रीनिंग की।
विज्ञापन


ट्रांजिट सेंटर में तबीयत खराब होने की वजह से उसे एंबुलेंस से बस्ती के कैली अस्पताल भेज दिया गया था। सोमवार को कैली अस्पताल में उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 25 वर्षीय महिला बेलहर थाना क्षेत्र के बेलहर खुर्द गांव के टोला अवसरा भरपुरवा की रहने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला 16 मई को अपने पति, देवर, ससुर और आठ माह के बेटे के साथ मुंबई से घर लौटी थी। 23 मई को महिला को सांस संबंधी दिक्कत और बुखार होने पर जिला अस्पताल गई थी। जहां से रेफर होकर बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती थी।

सोमवार को उपचार के दौरान कैली बस्ती में मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य घर पर क्वारंटीन हैं। अपर सीएम डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि दोनों का नमूना लेकर कोरोना की जांच के लिए भेजा गया है लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं आई है।


 एसओ बेलहर अजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के शव का अंतिम संस्कार कोविड -19 के प्रोटोकाल के मुताबिक गांव के पास स्थित पोखरे के किनारे संपंन हुआ। पति ने चिता को मुखाग्नि दी। एसओ महुली प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मझगांवा के शख्स का अंतिम संस्कार कोविड के प्रोटोकाल के अनुसार घाघरा के बिडहर घाट पर संपंन हुआ। बेटे ने चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed