{"_id":"64266bfa4133bf82cb0f8176","slug":"two-people-killed-in-road-accident-in-gorakhpur-2023-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने चाचा-भतीजा को कुचला, शव देख कांप गई लोगों की रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने चाचा-भतीजा को कुचला, शव देख कांप गई लोगों की रूह
Fri, 31 Mar 2023 11:41 AM IST
vivek shukla
चंद्र कुमार सिंह, हरनहीं (गोरखपुर)।
चंद्र कुमार सिंह, हरनहीं (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:41 AM IST
सार
गोरखपुर जिले के खजनी थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया घटना रात 11 बजे की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान कर कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बाएं से मृतक रामदीन और दीपक। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां खजनी थाना क्षेत्र के छताई में गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे दो युवकों की मौत हो गई। घटना में एक युवक भी घायल हो गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बांसगांव थाना क्षेत्र के हरनही चौकी अंतर्गत बहुरीपार निवासी रामदीन मौर्य (34) का 13 महीने के बच्चे सिद्धार्थ की तबीयत खराब थी। जिसे गोरखपुर अमरावती हॉस्पिटल के आईसीयू में रखा गया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में सिगरेट पी रहा था यात्री, विरोध करने पर लोगों से उलझा
विज्ञापन
मृतक रामदीन की पत्नी सीमा मौर्य ने बताया कि गुरुवार को सिद्धार्थ की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस दौरान रामदीन मौर्य पैसे का इंतजाम करने के लिए अपने घर बहुरीपार आ गए थे।
यहां अपने भतीजे दीपक मौर्य (24) पुत्र राममिलन को साथ लेकर वह रात में करीब 11 बजे मेडिकल कॉलेज के लिए निकले थे। वह जैसे ही खजनी थाना क्षेत्र के छताई पहलवान ढाबा के सामने पहुंचे कि पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने चाचा-भतीजे को कुचल दिया। इस घटना में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
Trending Videos
सड़क पर चपक गया था शव
हादसा इतना भयंकर था कि सड़क पर पूरा शरीर चिथड़े में बदल गया। उसे उठाने के लिए बेलचा का प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान वहां एक मोटरसाइकिल सवार गिरकर घायल हो गया। उसका दाहिना पैर टूट गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की जानकारी होने पर खजनी पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान कर परिवार को सूचना दी। जैसे ही परिवार को सूचना मिली पूरा परिवार व गांव चीख-पुकार से गूंज उठा। रामदीन के घर पर लोगों की भीड़ लग गई।
इसे भी पढ़ें: नगर निकायों की वार्डवार आरक्षण सूची जारी, जानें गोरखपुर की कौन-सी सीट आरक्षित और कौन अनारक्षित
रामदीन मौर्या पुत्र स्व. मोतीलाल मौर्य चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह अपने पीछे एक बेटी निधि व पुत्र सिद्धार्थ को छोड़ दिया। मृतक भतीजा दीपक बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। दीपक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पूरा परिवार सब्जी का व्यापार कर अपना जीवन यापन करता था।
खजनी थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया घटना रात 11 बजे की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान कर कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।