{"_id":"6326b3c8bfec6b44de5dd5fa","slug":"two-people-including-a-teenager-died-due-to-lightning-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: बिजली गिरने से किशोर समेत दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: बिजली गिरने से किशोर समेत दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 18 Sep 2022 11:29 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:29 AM IST
सार
सिद्धार्थनगर जिले के उसका बाजार थाना क्षेत्र के छितरापार गांव में बिजली गिरने से एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम करमैनी में बिजली गिरने से 55 वर्षीय अजमेर की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
बस्ती-गोरखपुर मंडल में लगातार बारिश के बीच शनिवार को बिजली गिरने से एक नाबालिग और एक युवक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर जिले के उसका बाजार थाना क्षेत्र के छितरापार गांव में दोपहर के समय जब कुछ देर के लिए बारिश बंद हुई तो गांव के किशोर का 14 वर्षीय पुत्र विकास अपने साथियों के साथ दुर्गा मंदिर के पास खेलने चला गया। इसी बीच बिजली गिरी और विकास चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन विकास को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उधर, गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम करमैनी में बिजली गिरने से 55 वर्षीय अजमेर की मौत हो गई। अजमेर शादी-विवाह में खाना बनाकर जीवन यापन करता था। शाम करीब चार बजे बारिश में भीग रहे सामान को लाने के लिए घर से बाहर निकला था और बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसका निधन हो गया।
विज्ञापन