फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two people died due to drowning during bathe in Saryu river Gorakhpur

गोरखपुर में बड़ा हादसा: सरयू नदी में नहाने गए दो लोगों की डूबने से मौत, तीन की बची जान

Mon, 14 Mar 2022 05:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Mar 2022 05:17 PM IST
सार

गोरखपुर के बेलघाट में नदी पार कर मकरध्वज कुटिया से दर्शन कर लौटने के दौरान हादसा हुआ। गांव के ही पांच युवक-किशोर नहाने गए थे। शवों को गोताखोरों ने खोजकर निकाला। हादसे के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन
Two people died due to drowning during bathe in Saryu river Gorakhpur
सरयू नदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर जिले के बेलघाट इलाके के कम्हरिया घाट के पास सोमवार को सरयू नदी में नहाने के दौरान पांच लोग डूब गए। तीन तो बचा लिए गए, लेकिन दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। पांचों एक ही ग्राम पंचायत शंकरपुर के रहने वाले थे। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को बाहर निकाल लिया। गांव में मौत की खबर पहुंचते ही मातम छा गया।

विज्ञापन


हादसे में शंकरपुर के झंझवा टोला निवासी सुंद्रेश उर्फ कार्तिकेय (20) पुत्र रामप्रवेश और रिशु उर्फ गौरव दुबे (16) पुत्र दिग्विजयनाथ की मौत हुई है। झंझवा के शिब्बू दुबे पुत्र अमरनाथ, रानू पुत्र दयानाथ और पड़ौली टोला के आदर्श पुत्र अरुण पांडेय बच गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पांचों लोग सोमवार सुबह 10:00 बजे के करीब नदी पार कर मकरध्वज कुटिया में दर्शन को गए थे। लौटने के बाद सरयू नदी के कम्हरिया घाट पर बन रहे सिक्स लेन पुल के बगल में नहाने के लिए चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचों बच्चे नदी में स्नान कर रहे थे कि तैरने के चक्कर में सुंद्रेश उर्फ कार्तिकेय और रिशु, शिब्बू पानी में डूबने लगे। शिब्बू को आदर्श ने तैर कर किसी तरह से बचा लिया, लेकिन सुंद्रेश और रिशु की डूबने से मौत हो गई। रानू खुद ही बाहर निकल आया था। सूचना पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाल लिया है।

रिशु मां-बाप का एकलौता बेटा था

रिशु मां-बाप का एकलौता बेटा था। मौत की खबर मिलते ही मां-बाप मौके पर पहुंच गए। दहाड़े मारकर रो रही मां को किसी तरह से लोगों ने समझाकर शांत करने की कोशिश की। दो मौत से गांव में मातम का माहौल है।

एक ही परिवार के तीन बच्चे

एक ही परिवार के तीन लोगों के डूबने की खबर से हड़कंप मच गया था। शिब्बू दुबे व रानू तो बच गए, लेकिन इसी परिवार के रिशु की मौत हो गई। बताते चलें कि रिशु उर्फ गौरव दुबे, शिब्बू, दया नाथ दुबे तीनों गोरखपुर में पढ़ते थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed