फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two more new corona positive got in sant kabir nagar

संतकबीरनगर में दो और मिले कोरोना पॉजिटिव, मुंबई से 12 मई को मृतक संक्रमित के साथ आए थे दोनों युवक

Sun, 17 May 2020 09:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 17 May 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
Two more new corona positive got in sant kabir nagar
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में शनिवार की देर रात आई रिपोर्ट में दो और नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों धनघटा इलाके के रहने वाले हैं। दोनों संक्रमित मुंबई से पिकअप में 12 मई को मृतक हैसर बाजार के पॉजिटिव वृद्ध के साथ लौटे थे।

विज्ञापन


एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि हैसर बाजार के मृतक पॉजिटिव वृद्ध के साथ मुंबई से आए जिगिना और सिरसी गांव निवासी दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। 12 मई को ट्रांजिट सेंटर गेट पर हैसर के वृद्ध की गश खा कर गिरने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन

एतियातन कोविड 19 के प्रोटोकाल के तहत शव का अंतिम संस्कार हुआ था। जबकि वृद्ध का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट आने के बाद परिवार और संपर्क में आए 11 लोगों को जिला अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया था।

मुंबई से वृद्ध के साथ आए जिगिना निवासी 53 वर्षीय और सिरसी निवासी 43 वर्षीय शख्स की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि दोनों के पॉजिटिव आने के बाद उन्हें सीएचसी खलीलाबाद के एलवन हॉस्पिटल में क्वारंटीन करा दिया गया है। हैसर के मृतक पॉजिटिव वृद्ध के बेटे, बहू, पत्नी, पोती और गांव के सब्जी विक्रेता की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में तीन लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी  है। जबकि 39 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed