फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two more corona positives met in Santkabirnagar

संतकबीरनगर में मिले दो और कोरोना पॉजिटिव, जिले में अब तक 233 लोग मिल चुके हैं संक्रमित

Tue, 30 Jun 2020 08:10 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 30 Jun 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
Two more corona positives met in Santkabirnagar
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

संतकबीरनगर जिले में मंगलवार को आई रिपोर्ट में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि पूर्व में पॉजिटिव पाए गए 15 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वैसे अब तक 233 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि मंगलवार को आई रिपोर्ट में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें 53 वर्षीय पॉजिटिव शख्स महुली क्षेत्र के पड़री गांव का निवासी है। शख्स 13 जून को दिल्ली से लौटा था। रैंडम जांच में शख्स पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन


दूसरा पॉजिटिव 38 वर्षीय युवक महुली क्षेत्र के उसरापार गांव का निवासी है। नौ जून को युवक दिल्ली से लौटा था। अचानक तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल गया था,जहां से उसका नमूना लेकर जांच को भेजा गया था। रिपोर्ट आई तो युवक पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे वर्तमान में युवक बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती है। पूर्व में पॉजिटिव पाए गए 15 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 233 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 54 लोग एक्टिव है। जबकि 172 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। सात जगह हॉट स्पॉट बना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed