फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two more corona positive got in siddharth nagar

Coronavirus in Gorakhpur: सिद्धार्थनगर में मिले दो और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 19

Mon, 11 May 2020 04:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 May 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
two more corona positive got in siddharth nagar
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

सिद्धार्थनगर जिले के सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना में क्वारंटीन किए गए दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सोमवार सुबह रिपोर्ट आने के साथ ही दोनों युवकों को बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

विज्ञापन


क्वारंटीन हाउस में इन दोनों के अलावा कोई अन्य नहीं था। प्रशासन ने स्कूल को सैनिटाइज करवाया। इसके साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 19 हो गई है। दोनों युवक पांच मई को मुंबई से लौटे थे। जांच में बुखार पाए जाने पर संदिग्ध मानते हुए लार का नमूना लेकर उन्हें जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के क्वारंटीन हाउस में रखा गया था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह रिपोर्ट में उन्हें कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। बर्डपुर आइसोलेशन वार्ड में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में इनका इलाज शुरू कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के क्वारंटीन हाउस से दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

जिले में सबसे पहले 30 अप्रैल को सामने आए थे दो मामले

दो केस मिलने के साथ अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 19 हो गई है। जिले में कोरोना के दो पॉजिटिव मामले 30 अप्रैल को सामने आए थे। इनमें एक गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल परसा भदवरिया में था। वह कौशांबी से आया था।

दूसरा बांसी के माया महामाया आईटीआई कॉलेज में मिला था। वह ट्रक से मुंबई से लौटा था। दोनों को संतकबीरनगर जिले में खलीलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। पांच मई की सुबह गांग नेशनल पब्लिक स्कूल में क्वारंटीन किए गए दस लोग एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

इसी दिन शाम को दो और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 हो गई थी। उसके बाद सात मई को फिर गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल के क्वारंटीन में रखे गए दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। चार दिन बाद सोमवार की सुबह जोगिया कोतवाली क्षेत्र के करौना मसिना स्थित सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के क्वारंटीन हाउस में रखे गए दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

ये दोनों पांच मई को मुंबई से लौट थे। सनई के जय किसान इंटर कॉलेज में स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध दिखने के पर दोनों को सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के क्वारंटीन हाउस में रखा गया था। जांच के लिए लार का नमूना भेजा गया था। दोनों की उम्र 24 से 30 वर्ष की बीच है।

दोनों सदर तहसील क्षेत्र के बर्डपुर के एक वार्ड के बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आनन-फानन में राजस्व और स्वास्थ्य टीम की मौजूदगी में दोनों को बर्डपुर सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम उनका इलाज करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed