फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two minor friends died case news update

दो दोस्तों की मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी है पुलिस, कॉल रिकॉर्ड में सामने आई ये बात

Mon, 01 Feb 2021 12:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Feb 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
Two minor friends died case news update
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज इलाके के गौरीपुर गांव में दो दोस्तों इंद्रेश (15) और विशाल (14) की मौत जहर से होने की पुष्टि के बाद पुलिस की जांच की दिशा खुदकुशी के एंगल की ओर मुड़ गई है। हालांकि पुलिस जहर खिलाने से भी इनकार नहीं कर रही है, लेकिन उसका कहना है कि मौके पर मिलीं परिस्थितियां इस आशंका की गवाही नहीं देतीं।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि अगर जबरन जहर खिलाया गया होता तो मौके पर या आसपास संघर्ष के निशान मिलते। दोनों के शरीर पर भी चोट का निशान होता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी पुष्टि हुई कि शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। उधर, मोबाइल फोन कॉल रिकॉर्ड से पता चला है कि आखिरी बार दोनों ने एक दूसरे को ही फोन किया था।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, गौरीपुर गांव निवासी संतोष साहनी का बेटा इंद्रेश व गांव के विनोद साहनी का बेटा विशाल साहनी जिगरी दोस्त थे। शुक्रवार सुबह दोनों का शव गांव के बाहर पुआल पर मिला था। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। जांच में पता चला कि दोनों गुरुवार शाम को घर से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने सवाल तो उठाया मगर नहीं दी तहरीर

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाने की पुष्टि के बाद से पुलिस खुदकुशी या हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी है। अब तक की जांच में खुदकुशी के ही साक्ष्य मिल रहे हैं। वहीं पुलिस को कॉल डिटेल से भी कुछ खास हासिल नहीं हो सका है। दोनों ने आखिरी बार एक दूसरे को ही फोन किया था। एसओ नवीन सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
 
दोनों ही बच्चों के परिवार वाले सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग से लेकर मौत की वजह तक पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। घटना के बाद से ही परिवार वाले दावा कर रहे हैं कि दोनों खुदकुशी नहीं कर सकते, मगर अभी तक परिवार के किसी सदस्य ने थाने में तहरीर नहीं दी है, जिसके आधार पर पुलिस केस दर्ज कर सके।

वजह सभी जानते हैं, पर हैं खामोश  
दोनों दोस्तों की मौत के मामले में चर्चा है कि इसकी वजह गांव वालों और पुलिस दोनों को पता है, लेकिन सभी खामोश हैं। चर्चा है कि कच्ची उम्र के प्यार के चक्कर में पड़कर दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उस लड़की की उम्र भी महज 13 साल है। सबको इस बात की आशंका है कि जांच ज्यों-ज्यों आगे बढ़ेगी, तो लड़की की बदनामी होगी। इसलिए लोग खुलकर कुछ नहीं बोल रहे। दोनों किशोरों के घरवाले भी वजह पर खुलकर नहीं बोल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed