फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two leaders changed party one independent fight on UP election 2022

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: टिकट कटते ही बदल गई निष्ठा, थाम लिया दूसरे दल का दामन

Sat, 12 Feb 2022 10:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Feb 2022 10:48 AM IST
सार

बगावत करने वाले ये नेता राजनीतिक दलों को कितना नुकसान पहुंचाएंगे, यह तस्वीर चुनाव परिणाम आने के बाद ही साफ होगी। लेकिन, इतना जरूर है कि इनके चुनाव मैदान में आने से राजनीतिक दलों की मुश्किलें जरूर बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
two leaders changed party one independent fight on UP election 2022
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अभी तक अपनी पार्टी के प्रति वफादार बने कई नेताओं ने टिकट कटते ही पाला बदल लिया है। दो नेताओं ने राजनीतिक दल ही बदल लिया और चुनावी मैदान में उतर गए। वहीं, एक नेता बागी बनकर निर्दलीय उम्मीदवार बन गए हैं।

विज्ञापन


गोरखपुर जिले में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र है। यहां से भाजपा विधायक संगीता यादव का टिकट कट गया है। अब भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी से सरवन निषाद प्रत्याशी हैं। वह भाजपा के चिह्न पर ही चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


विधायक संगीता यादव तो चुनाव नहीं लड़ रही हैं, लेकिन भाजपा नेता अजय कुमार सिंह उर्फ टप्पू ने बगावत कर दी है। अजय कई वर्षों से चुनाव की तैयारी कर रहे थे। अब निर्दल उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर उन्होंने भाजपा के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सहजनवां विधानसभा क्षेत्र से मनोज यादव, सपा से टिकट मांग रहे थे। मनोज यादव पिछले चुनाव में भी टिकट मांग रहे थे। पार्टी ने पूर्व विधायक यशपाल रावत को उम्मीदवार बनाया है, जिसके बाद मनोज ने बगावत कर दी और कांग्रेस में शामिल होकर चुनावी मैदान में उतर गए हैं।


वहीं, पिपराइच विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी से टिकट न मिलने पर दीपक अग्रवाल ने बसपा का दामन थाम लिया है। अब वह बसपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। बहरहाल, बगावत करने वाले ये नेता राजनीतिक दलों को कितना नुकसान पहुंचाएंगे, यह तस्वीर चुनाव परिणाम आने के बाद ही साफ होगी। लेकिन, इतना जरूर है कि इनके चुनाव मैदान में आने से राजनीतिक दलों की मुश्किलें जरूर बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed