{"_id":"62f5b7486cef427e4453333c","slug":"two-killed-one-injured-after-being-hit-by-a-train-at-tarang-crossing","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: तरंग क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: तरंग क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत, एक घायल
Fri, 12 Aug 2022 07:49 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 12 Aug 2022 07:49 AM IST
सार
तीनों शराब की दुकान से शराब लेकर क्रॉसिंग के नीचे पीने के बाद नशे की हाल में रेलवे क्रॉसिंग पार कर जा रहे थे। उसी बीच लखनऊ से गोरखपुर रेलवे स्टेशन जाने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई। शराब के नशे में धुत होने की वजह से वहां से वह भाग नहीं सके। ट्रेन उन तीनों को रौंदते हुए रेलवे स्टेशन की तरफ चली गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज के पास बृहस्पतिवार रात 11:00 बजे के करीब ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक का पैर कट गया। घायल हालत में युवक को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों रेलवे लाइन पैदल पार कर घर जा रहे थे। इसी दौरान इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई थी।
विज्ञापन
उधर, सूचना पर डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतकों की पहचान गोरखनाथ थाना क्षेत्र के दिग्विजय नगर निवासी गोलू उर्फ पीर मोहम्मद (23) और अजय चौहान (32) के रूप में हुई है।हादसे में शाहपुर के उत्तरी जतेपुर निवासी अंबुज (22) घायल हो गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, तीनों दोस्त थे। तीनों ऑटो चलाते थे। बृहस्पतिवार रात तंरग क्रॉसिंग के पास स्थित शराब की दुकान से शराब लेकर क्रॉसिंग के नीचे पीने के बाद नशे की हाल में रेलवे क्रॉसिंग पार कर जा रहे थे। इसी बीच लखनऊ से गोरखपुर रेलवे स्टेशन जाने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई। शराब के नशे में धुत होने की वजह से वहां से वह भाग नहीं सके। ट्रेन उन तीनों को रौंदते हुए रेलवे स्टेशन की तरफ चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही अफसर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ और जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शुरुआती जांच में तीनों के नशे में होने की बात सामने आई है। हादसा क्यों हुआ इसकी जांच की जा रही है। सभी के घरवालों को सूचना दे दी गई है।