फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two innocent children died in road accident by tanker at basti

बस्ती: टैंकर के नीचे दबकर बाइक सवार दो मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम

Tue, 27 Apr 2021 09:18 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज नेटवर्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Tue, 27 Apr 2021 09:18 AM IST
सार

दुबौलिया कस्बे में विवेकानंद इंटर कॉलेज गेट के पास हुआ हादसा। कस्बे में परिजनों के साथ इलाज कराने गए थे दोनों मासूम।
 

विज्ञापन
Two innocent children died in road accident by tanker at basti
घटनास्थल पर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रामजानकी मार्ग पर दुबौलिया बाजार में सोमवार की शाम टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार दो मासूमों की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार अन्य दो लोग घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया है। दुबौलिया पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खुशहालगंज निवासी नियाज अहमद सोमवार की शाम अपने पांच वर्षीय बेटे अरबाज व चचेरी बहन की ढाई वर्ष की बेटी रोशनी को इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास दुबौलिया बाजार आए थे। बताया जा रहा है कि दुबौलिया बाजार में प्राइवेट चिकित्सक को दिखाकर सभी बाइक से गांव लौट रहे थे। 
विज्ञापन


कस्बे के विवेकानंद इंटर कॉलेज गेट के पास पीछे से आए एक टैंकर ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर चोट आने से मासूम अरबाज व रोशनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि नियाज अहमद व रूबीना घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी कप्तानगंज भेजा और मासूमों के शवों को परिजनों को सौंप दिया। मासूमों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed