{"_id":"61b0a07b11d4d32b6b205c65","slug":"two-injured-vehicles-damaged-in-marriage-ceremony-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: शादी समारोह में मारपीट, दो घायल, गाड़ियां क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: शादी समारोह में मारपीट, दो घायल, गाड़ियां क्षतिग्रस्त
Wed, 08 Dec 2021 05:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 08 Dec 2021 05:39 PM IST
सार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कराया। पुलिस की निगरानी में विवाह संपन्न और विदाई हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : social media
विस्तार
गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके के लक्ष्मीपुर गांव में मंगलवार की रात एक शादी समारोह में घराती और बाराती में मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर शुरू किय विवाद मारपीट में बदल गया।
विज्ञापन
इस दौरान मनबढ़ों ने रोडलाइट, कैमरा के साथ ही कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में शादी संपन्न कराया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मीपुर गांव निवासी नरसिंह चौहान की बेटी बिंदू की शादी मंगलवार को थी। चिलुआताल थाना क्षेत्र के खजांची चौक ददरखावां से शंभूशरण के बेटे गोविंद की बारात आई थी। मंगलवार की रात करीब दस बजे द्वारपूजा कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान कुछ बाराती संदीप के दरवाजे के पास शराब पी रहे थे। मना करने पर कहासुनी के बाद मारपीट करने लगे। मारपीट की जानकारी होने पर गांव के कुछ युवक मौके पर पहुंच गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कराया। पुलिस की निगरानी में विवाह संपन्न और विदाई हुआ।