फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two injured in attack on groom's car, case registered

Gorakhpur News: दूल्हे की गाड़ी पर हमले में दो घायल, केस

Thu, 27 Feb 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 27 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two injured in attack on groom's car, case registered
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के गौनरिया राजा गांव निवासी सुरेश बरात लेकर 24 फरवरी को घुघली गए थे। तभी कुछ युवकों ने बरात में विवाद कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

सुबह में बरात विदा होने के बाद रास्ते में घेरकर युवकों ने दूल्हे की गाड़ी पर हमला कर दिया, जिससे दो लोग घायल हो गए। मामले में तीन नामजद व छह अज्ञात पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चौक थाना क्षेत्र के गौनरिया राजा गांव के सुरेश गुप्ता ने बताया कि 24 फरवरी को बरात लेकर कस्बा नगर पंचायत घुघली गया था।
विज्ञापन

रात में करीब दो बजे बरात में बिना बुलाए विक्की उर्फ संदीप जायसवाल निवासी घुघली, सोनू यादव निवासी तिलकवनिया और चमन निवासी ढोढ़ीला व छह अज्ञात बाइक सवार बरात में आ गए। बिना किसी वाद-विवाद के बरातियों से विवाद गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बढ़ता देखकर डायल 112 पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस तो मामला शांत हो गया। 25 फरवरी की सुबह करीब आठ बजे बरात की विदाई कराकर सामान के साथ अपने घर जा रहा था। इस बीच ग्राम-बेलवाटीकर नहर पुल के पास पहले से घात लगाकर कुछ लोग बैठे थे। साजिश के तहत धारदार हथियार और लाठी-डंडे से लैस होकर कार को घेर लिया।
कुछ समझ पाते इतने में दूल्हे कि गाड़ी पर हमला कर दिए, जिसमें कार में सवार अरुण गुप्ता, अजय गुप्ता घायल हो गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चार पहिया वाहन से फरार हो गए। थानाध्यक्ष घुघली कुंवर गौरव सिंह के मुताबिक तीन नामजद और छह अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
महिला को परेशान कर रहा गांव का युवक : बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एक युवक महिला के पति को अश्लील मैसेज की रिकार्डिंग भेजकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़ित की तहरीर पर मामले में केस दर्ज हुआ है। महिला के अनुसार उसकी शादी दो साल पहले हुई थी।

गांव का एक युवक पति के पास फोन करके महिला के चरित्र के विरुद्ध उकसाया करता है, जिससे पति क्षुब्ध होकर छोड़ने की बात बार-बार कर रहा है। आरोपी मोबाइल में बात रिकार्ड करके चार माह से ब्लैकमेल करता है। शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा है। चरित्र और जीवन दोनों से बदनाम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed