{"_id":"6145e0c983a002186d34d50f","slug":"two-injured-after-indian-pickup-fell-15-meters-from-road-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना: भारतीय पिकअप नेपाल में सड़क से 15 मीटर नीचे गिरी, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना: भारतीय पिकअप नेपाल में सड़क से 15 मीटर नीचे गिरी, दो घायल
Sat, 18 Sep 2021 06:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज (सोनौली)।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज (सोनौली)।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 18 Sep 2021 06:32 PM IST
सार
सोनौली बॉर्डर से फल लेकर पोखरा के लिए निकली भारतीय पिकअप बुटवल पाल्पा रोड झुमसा के पास अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से 15 मीटर नीचे खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक और व्यापारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-नेपाल सीमा सोनौली से फल लेकर पोखरा जा रही एक भारतीय नंबर की पिकअप बुटवल पाल्पा सड़क खंड तिनौ गांवपालिका-3 के झुमसा के पास अनियंत्रित होकर 15 मीटर नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में पिकअप में सवार चालक और व्यापारी घायल हो गए।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात करीब दस बजे सोनौली बॉर्डर से फल लेकर पोखरा के लिए निकली भारतीय पिकअप बुटवल पाल्पा रोड झुमसा के पास अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से 15 मीटर नीचे खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक और व्यापारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
पाल्पा पुलिस सूचना अधिकारी मदन गिरी ने बताया कि शुक्रवार की रात पिकअप सड़क से 15 मीटर नीचे गिर गई। चालक दीपक यादव और अमन कटिया को बचा लिया गया। ये दोनों लोग घायल हैं। इन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन