फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two hours should be given to trucks in Bargadwan industrial area

Gorakhpur: बरगदवां औद्योगिक क्षेत्र में ट्रकों को दो घंटे दी जाए छूट, डीएम ने दिया आश्वासन

Sat, 30 Jul 2022 11:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 30 Jul 2022 11:19 AM IST
सार

उद्यमियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र बरगदवां चौक से बुद्धा फ्लोर मिल की तरफ जाने वाली सड़क के नाले को ढकने वाले स्लैप व्यवस्थित रूप से नहीं रखने का मामला उठाने पर डीएम ने इसे ठीक कराने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया।
 

विज्ञापन
Two hours should be given to trucks in Bargadwan industrial area
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


विज्ञापन
उद्यमियों ने उद्योग बंधु की बैठक के दौरान बरगदवां औद्योगिक क्षेत्र में दिन में दो घंटे के लिए ट्रकों के आवागमन की छूट देने की मांग की। डीएम कृष्णा करुणेश ने एसएसपी, एसपी यातायात समेत अन्य अधिकारियों को बैठक कर इस संबंध में निर्णय लेने को कहा है।

शुक्रवार को गोरखनाथ स्थित उद्योग भवन सभागार में डीएम की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने कहा कि उद्योग बंधु की बैठकों का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों तथा विभिन्न विभागों के मध्य सीधा संवाद एवं समन्वय स्थापित करना, उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण तथा अधिकाधिक औद्योगिक निवेश को आकर्षित करना है।
विज्ञापन


एजेंडावार समीक्षा करते हुए उन्होंने गीडा क्षेत्र में गारमेंट पार्क, आईटी पार्क, होटल मैनेजमेंट, फ्लैटेड फैक्ट्री, बिजनेस कॉरिडोर, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे डवलपमेंट प्लान को समय से पूरा करने को कहा। साथ ही स्थानीय उद्यमियों से बैठक करके उनके सुझाव लेने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र बरगदवां चौक से बुद्धा फ्लोर मिल की तरफ जाने वाली सड़क के नाले को ढकने वाले स्लैप व्यवस्थित रूप से नहीं रखने का मामला उठाने पर डीएम ने इसे ठीक कराने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया।

लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष दीपक कारीवाल ने ओवरलोड के नाम पर उद्यमियों को परेशान करने का मुद्दा उठाया। डीएम ने कहा कि जल्द ही एसएसपी, ट्रैफिक एसपी और आरटीओ के साथ बैठक कर समाधान कराया जाएगा।


बैठक में चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल, महासचिव प्रवीण मोदी, सुमित कक्कड़, सुधांशु टिबरेवाल, राहुल बंसल, मनोज अग्रवाल, भोला जायसवाल उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed