{"_id":"5ea6691ae0160d6e5f2cf21a","slug":"two-groups-fighting-after-information-namaz-in-mosque-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए एकजुट होने की सूचना पर हुआ हंगामा, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए एकजुट होने की सूचना पर हुआ हंगामा, जानें क्या है पूरा मामला
Mon, 27 Apr 2020 10:39 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 27 Apr 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
विवाद के बाद घट्नास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके के बनकटा गांव स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए एकजुट हो रहे लोगों की सूचना पर बवाल हो गया। मस्जिद से अजान देते ही वहां पर कुछ लोग पहुंच गए और लॉकडाउन उल्लंघन का हवाला देते हुए हंगामा करने लगे। आरोप है कि इस दौरान मारपीट भी हुई जिसमें दो व्यक्तियों को चोट भी आई है।
एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, गांव में विवाद की सूचना पर एसपी साउथ तीन थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। समझा बुझाकर शांत करने के बाद विधायक संत प्रसाद को भी बुलाया गया और मामले में सुलह समझौते करा दिया गया। गांव में एहतियातन फोर्स लगा दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, बनकटा गांव की गरीब नवाज मस्जिद पर कुछ लोगों ने दोपहर में अजान दी थी। इसके बाद स्थानीय लोगों को लगा कि यहां पर नमाज होने जा रही है, जबकि एक पक्ष का कहना है कि माइक कई दिनों से खराब था और पुलिस को जानकारी देकर अजान दी जा रही थी।

मगर नाराज लोग मस्जिद में नमाज ना पढ़ने की बात कहते हुए हंगामा करने लगे और मारपीट हो गई। इस दौरान बताया गया कि थाने से अनुमति ली गई है। अजान के लिए मना नहीं है। इसके बाद मारपीट हो गई और साउंड बॉक्स को जमीन पर पटक दिया।
ये सब होता देख एक व्यक्ति ने मस्जिद के बाहर से कुंडी लगाकर पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद अंदर घुसे लोग मस्जिद की बाउंड्रीवाल कूदकर भाग गए। आरोपित गांव छोड़कर फरार है, पुलिस उनकी तलाश में है।
एसपी साउथ विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि हालात सामान्य हो गए हैं। कुछ लोगों ने गलतफहमी में हंगामा किया है। दोनों पक्ष को समझा कर मामले को शांत करा दिया गया है।