फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two groups fight for land in kushinagar

कुशीनगर: जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, तीन गिरफ्तार, पीएसी तैनात

Fri, 14 Feb 2020 07:28 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर
डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर Published by: vivek shukla Updated Fri, 14 Feb 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
two groups fight for land in kushinagar
मारपीट के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में जमीन के पुराने विवाद में घर में घुसकर तोड़फोड़ की और पांच महिलाओं समेत आठ लोगों को पीटकर घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन लोगों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बलवा, घर में घुसकर मारपीट सहित विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। एडीएम और सीओ ने घटनास्थल का जायजा किया। एहतियातन, तीन थाने की पुलिस के साथ पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


तहरीर में बताया गया है कि शुक्रवार सुबह श्रीकांत कुशवाहा के घर रामचंद्र व रुदल बीस से ज्यादा लोगों के साथ पहुंचे। श्रीकांत के दरवाजे पर की गई बाउंड्री को अपनी अराजी बताते हुए तोड़ दिया। लोहे का गेट तोड़ते हुए अंदर घुस गए। एतराज करने पर श्रीकांत (62), मुन्ना (35), नेहा देवी (30), माया देवी (40) को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। बचाव करने पहुंची पड़ोस की हेवंती (45) और जनकराजी (42) भी घायल हो गईं। दो बच्चों को भी चोटें आई हैं। घर में तोड़फोड़ की गई। लगभग दो घंटे तक तोड़फोड़ के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों को आते देख हमलावर लौट गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही प्रशासन में खलबली मच गई। तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित खड्डा, हनुमानगंज और नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस पहुंच गई। पीड़ित पक्ष ने तहसील प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए इलाज कराने से इनकार कर दिया। काफी मान मनव्वल के बाद घायलों को तुर्कहां सीएचसी ले जाया गया, जहां से श्रीकांत, मुन्ना व हेवंती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम से की एसडीएम खड्डा की शिकायत

two groups fight for land in kushinagar
मारपीट के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
इस बवाल में दूसरे पक्ष के भी तीन लोगों के चोटिल होने की बात सामने आई है। प्रभारी सीओ नितेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। कानून अपने हाथ में लेने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया गया है। गांव में पीएसी तैनात कर कड़ी नजर रखी जा रही है।

एडीएम विंध्यवासिनी राय और प्रभारी सीओ नितेश सिंह पीएसी की टुकड़ी के साथ गांव में पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई व मौके पर यथास्थिति कायम रखने का आदेश दिया। पीएसी व पुलिस गांव में तैनात कर दी गई। लोगों ने एडीएम को बताया कि गंडक नदी के कटान से विस्थापित हुए गांववालों को 60-70 साल पहले प्रशासन ने बसा दिया। इसी तरह नदी के सटे कई गांव बसे हैं, लेकिन बाद में उनके घरों को कुछ लोग अपने नाम कराते हुए दावा करते हैं।

इस गांव के जमीन का अभिलेख सुधार के लिए (रिकार्ड ऑपरेशन) संबंधित विभाग गोरखपुर के अधीन कार्रवाई चल रही है। इसका एक वाद दीवानी न्यायालय में भी विचाराधीन है। एडीएम के सामने एसडीएम खड्डा देशदीपक सिंह पर ग्रामीणों ने एक सप्ताह पहले दुर्व्यवहार करते हुए धमकाने व पक्षपात का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

एडीएम विंध्यवासिनी राय ने बताया कि जमीन पर कब्जे के लिए मारपीट और घर में तोड़फोड़ की सूचना पर मौके का उन्होंने निरीक्षण किया। मुकदमा दर्जकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कराई जाएगी। एसडीएम पर लगे आरोपों की भी छानबीन होगी। विवादित स्थल पर यथास्थिति कायम रहेगी। पीएसी तैनात कर दी गई है। गांव में अब शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed