{"_id":"60d323198ebc3e09c93db763","slug":"two-friends-died-due-to-lightning-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: बिजली गिरने से दो सहेलियों की मौत, खबर सुनकर मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: बिजली गिरने से दो सहेलियों की मौत, खबर सुनकर मचा कोहराम
Wed, 23 Jun 2021 05:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Jun 2021 05:42 PM IST
सार
घर के बगल बगीचे में आम बीनने गई थीं दोनों किशोरी व युवती, दोनों के घरों में मचा कोहराम, प्रशासन की टीम ने ली जानकारी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बस्ती जिले के रुधौली तहसील क्षेत्र के अठदेउरा में बुधवार दोपहर बिजली की चपेट में आकर एक किशोरी व एक युवती की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही दोनों के घरों में कोहराम मच गया। वहीं, सोनहा थाना क्षेत्र के रेंगी जसोवर गांव में भैंस की मौत हो गई।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर में अचानक मौसम बदला और शहर से ग्रामीण इलाकों में करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस दौरान बिजली भी खूब कड़की। रुधौली तहसील क्षेत्र के अठदेउरा ग्राम पंचायत में बाग में आम बीनने गई अठदेउरा ग्राम पंचायत की 17 वर्षीय अंजनी व उसकी सहेली 18 वर्षीय शशि की मौत हो गई।
विज्ञापन
दोनों बगीचे में आम बिटोरने के बाद वापस घर लौट रही थीं। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक, तहसीलदार व राजस्व टीम ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं, मानिकचंद प्रतिनिधि के अनुसार, सोनहा थाना क्षेत्र के रेंगी जसोवार गांव निवासी पेशे से ट्रक चालक रामबेलास चौहान की आठ माह की गर्भवती भैंस पर भी बिजली गिर गई। भैंस की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर हल्का लेखपाल रोहित श्रीवास्तव व सोनहा पुलिस पहुंची। पशुचिकित्साधिकारी सल्टौआ डॉ. विजय श्रीवास्तव मौके पर पहुंचकर भैंस का मौके पर ही पोस्टमार्टम किया।