फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two elderly dead and 35 new corona positive found in Gorakhpur

गोरखपुर में कोरोना से दो बुजुर्गों की मौत, 35 नए मिले संक्रमित

Sat, 28 Nov 2020 09:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 Nov 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
two elderly dead and 35 new corona positive found in Gorakhpur
COVID-19 - फोटो : ANI

गोरखपुर में कोरोना मरीजों की संख्या अचानक फिर 40 के अंदर आ गई है। एक दिन पहले जहां 47 मरीज मिले थे। वहीं, शनिवार को केवल 35 मरीज मिले हैं। हालांकि दो दिन बाद दो बुजुर्ग मरीजों की मौत पिछले 24 घंटे में हुई है। दोनों शहर के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


80 साल के बुजुर्ग की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज जबकि 76 साल के बुजुर्ग की मौत केजीएमयू लखनऊ में हुई है। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 19992 पहुंच गई है। इनमें 322 की मौत हो चुकी है। 19208 लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 462 रह गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नवंबर माह में मरीजों की संख्या अक्तूबर माह की अपेक्षा काफी कम हुई है। अब तक नवंबर माह में सर्वाधिक 78 मरीज एक नवंबर को मिल चुके हैं। इसके बाद से लगातार मरीजों की संख्या 30 से 50 के बीच आकर सिमट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को शहर में 18 मरीज शामिल मिले हैं। इनमें शाहपुर सात, गोरखनाथ तीन, कैंट पांच, राजघाट एक और कोतवाली क्षेत्र में दो मरीज मिले हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में केवल नौ मरीज मिले हैं।


इनमें भटहट दो, चरगांवा तीन, खोराबार दो, पिपरौली और पिपराइच में एक-एक मरीज मिले हैं। इसके अलावा आठ मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं। संक्रमितों में रेलवे कॉलोनी, कूड़ाघाट, राजघाट के लोग शामिल हैं।

सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच प्रमुखता से की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed