Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   As the siren wailed, breaths hitched; explosions echoed in the darkness.

Gorakhpur News: सायरन बजा तो थम गईं सांसें, अंधेरे में गूंजे धमाके

Mon, 23 Nov 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 23 Nov 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
As the siren wailed, breaths hitched; explosions echoed in the darkness.
गोरखपुर। शाम के ठीक 6.05 बजे... अचानक सायरन गूंजा और तारामंडल क्षेत्र की रोशनी बुझ गई। कुछ पल पहले तक सामान्य नजर आ रहा इलाका देखते ही देखते अंधेरे में डूब गया। लोगों को समझ आ गया कि अब अभ्यास शुरू हो चुका है, जो जहां था, वहीं ठहर गया। खुले मैदान की ओर पहुंचे लोग जमीन पर लेट गए और कानों को हाथों से ढक लिया। इसी बीच आसमान से दुश्मन विमानों की बमबारी का काल्पनिक दृश्य बनाया गया। धमाकों की आवाज के बीच नागरिक सुरक्षा की टीमें सक्रिय हो गईं।
विज्ञापन

दरअसल, यह कोई वास्तविक हमला नहीं था। नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए ब्लैकआउट एवं एयर रेड मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी। मॉकड्रिल के दौरान लाउडस्पीकर और सायरन के जरिये लोगों को सतर्क किया गया। घरों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव दल पहुंचा। एक-एक कर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। हवाई हमले में घायल होने का अभिनय कर रहे लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने का भी अभ्यास किया गया।
विज्ञापन

करीब 45 मिनट तक तारामंडल में युद्ध जैसी स्थिति का यह दृश्य बना रहा। इस दौरान नागरिकों को बताया गया कि हवाई हमले जैसी आपात स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित स्थान पर पहुंचना, रोशनी बंद रखना और प्रशासन के निर्देशों का पालन करना जरूरी है। इसके बाद खतरा टलने का संकेत देने वाला सायरन बजा। धीरे-धीरे रोशनी लौटी तो लोगों ने राहत की सांस ली। कुछ देर पहले तक अंधेरे और धमाकों के बीच चल रहा इलाका फिर सामान्य हो गया। अभ्यास के जरिये यह भी परखा गया कि हवाई हमले जैसी स्थिति में चेतावनी मिलने के बाद नागरिक सुरक्षा, बचाव और चिकित्सा टीमें कितनी तेजी से प्रतिक्रिया देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
जिलाधिकारी ने बढ़ाया हौसला
मॉकड्रिल के बाद जिलाधिकारी दीपक मीणा ने एनेक्सी भवन में उपस्थित टीम के सभी सदस्यों को संबोधित किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार, चीफ वार्डन डॉक्टर संजीव गुलाटी, उप नियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह, आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता, एनडीआरएफ टीम कमांडर सुधीर कुमार, फायर अधिकारी शांतनु यादव आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed