Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Posing as bank employees, they collected loan installments for eight months.

Gorakhpur News: बैंककर्मी बनकर आठ महीने तक वसूली लोन की किस्त

Mon, 23 Nov 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Posing as bank employees, they collected loan installments for eight months.
गोरखपुर। बैंक में लोन की किस्त जमा करने पहुंची महिला को वहीं काम करने वाले एक व्यक्ति ने भरोसे में लेकर ठग लिया। आरोपी ने बैंक में इंटरनेट की समस्या और कतार से बचने का हवाला देकर आठ महीने तक यूपीआई के जरिए किस्त की रकम अपने खाते में मंगाई। दो-तीन बार नकद भी रुपये लिए। इस तरह करीब 56 हजार रुपये हड़प लिए। अब बैंक महिला से बकाया किस्त जमा करने का दबाव बना रहा है। रामगढ़ताल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खजनी क्षेत्र की संजू देवी पत्नी मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यूनियन बैंक की बुद्ध विहार शाखा से लोन लिया था। किस्त जमा करने के दौरान बैंक में शैलेश कुमार नाम का व्यक्ति मिलता था। बैंककर्मी भी उससे काम कराते थे और उसे अपना कर्मचारी बताते थे। इससे महिला को उस पर भरोसा हो गया। आरोप है कि बाद में शैलेश ने बैंक में किस्त जमा करने के बजाय अपने मोबाइल पर यूपीआई से रुपये भेजने को कहा। उसने रकम बैंक खाते में जमा कराने का भरोसा दिया। महिला के बेटे विशाल के मोबाइल से आठ महीने तक हर माह 7028 रुपये भेजे गए। इसके अलावा नकद भुगतान भी किया गया।
विज्ञापन

बाद में बैंक पहुंचने पर पता चला कि कोई किस्त जमा नहीं हुई है और शैलेश नौकरी छोड़ चुका है। संपर्क करने पर उसने दूसरे बैंक में काम करने की बात कही और रुपये लौटाने का आश्वासन दिया लेकिन अब टालमटोल कर रहा है। सीओ कैंट अरुण कुमार एस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed