{"_id":"6b035a0da6f5fdc6a802a170","slug":"rs-141-lakh-stolen-from-petrol-pump-cabin-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1527115-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पेट्रोल पंप के केबिन से 1.41 लाख रुपये की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पेट्रोल पंप के केबिन से 1.41 लाख रुपये की चोरी
विज्ञापन
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। चिलुआताल क्षेत्र के दहला स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप के केबिन से एक लाख 41 हजार 819 रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 11 नवंबर की बताई जा रही है। थाना क्षेत्र के ही प्रतापपुर गांव निवासी पीड़ित राम सिंह ने चिलुआताल पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत की है।
पीड़ित ने बताया कि 11 नवंबर को दिन में करीब 1 बजे उनके पेट्रोल पंप का कर्मचारी विशाल गिरी उस दिन की बिक्री का पैसा पेट्रोल पंप के केबिन में एक पॉलिथीन में रख दिया। जिस समय वह रुपया गिन रहा था, उसी समय एक व्यक्ति मालिक का नाम पूछते हुए केबिन में घुस गया और उसने पेट्रोल पंप कर्मचारियों को रुपये रखते हुए देख लिया। रुपये रखकर कर्मचारी और बाहरी व्यक्ति केबिन से बाहर आ गए। इसी बीच मौका देखकर अंजान व्यक्ति केबिन में घुस गया और रुपया निकालकर अपनी मोटरसाइकिल से डोहरिया की तरफ चला गया। जब केबिन से रुपया नहीं मिला, तब सीसीटीवी की जांच की गई तो मामला सामने आया।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि मामले की सूचना उसी दिन पुलिस चौकी मजनू पर दी गई थी। पुलिस आई और कार्रवाई का आश्वासन देकर चली गई। मामले में शनिवार से सोशल मीडिया पर चोरी का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ कैंपियरगंज अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है, आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।