{"_id":"6b0359ba46b86dae8c0a1c11","slug":"20-additional-buses-to-run-to-ayodhya-and-varanasi-starting-today-for-kartik-purnima-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1526469-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या-वाराणसी के लिए आज से चलेंगी 20 अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या-वाराणसी के लिए आज से चलेंगी 20 अतिरिक्त बसें
Mon, 23 Nov 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या और वाराणसी में स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम सोमवार से 20 अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू करेगा। ये बसें 24 नवंबर तक चलेंगी। दोनों धार्मिक स्थलों के लिए 10-10 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं।
परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए बसों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। वर्तमान में गोरखपुर से अयोध्या के लिए 45 और वाराणसी के लिए 20 बसें चल रही हैं। अतिरिक्त बसों के संचालन से यात्रियों को आवागमन में राहत मिलेगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक लवकुमार सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बसों का संचालन सुचारू रखने की व्यवस्था की गई है।