Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A map of hotspots will be created to prevent dog attacks in villages.

Gorakhpur News: गांवों में कुत्तों के हमले रोकने के लिए बनेगा हॉटस्पॉट का नक्शा

Mon, 23 Nov 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
A map of hotspots will be created to prevent dog attacks in villages.
गोरखपुर। ग्रामीण इलाकों में निराश्रित कुत्तों के हमले रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब घटनाओं के आंकड़ों के आधार पर रणनीति तैयार करेगा। किस ब्लॉक में सबसे अधिक लोगों को कुत्तों ने काटा है, इसकी पहचान कर हॉटस्पॉट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद सबसे अधिक प्रभावित एक ब्लॉक को चुनकर वहां कुत्तों के बधियाकरण और टीकाकरण का अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नंदलाल कुशवाहा ने चिकित्सकों को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट में ब्लॉकवार कुत्तों के काटने की घटनाओं के साथ एंटी रैबीज इंजेक्शन की खपत का ब्योरा भी शामिल होगा। इसके अलावा निराश्रित कुत्तों को पकड़ने, उनका टीकाकरण कराने और बधियाकरण पर आने वाले खर्च का आकलन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में नगर निगम की तर्ज पर व्यवस्था लागू करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क कर उनके अभियान और कार्यप्रणाली की जानकारी ली जा रही है। पहले चरण में एक ब्लॉक में अभियान चलाया जाएगा। इसके परिणाम और प्रभाव का आकलन करने के बाद इसे दूसरे ब्लॉकों में भी विस्तार दिया जा सकता है।
सीएमओ डॉ. नंदलाल कुशवाहा ने बताया कि योजना का प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। ्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed