गोरखपुर में 24 घंटे के अंदर मिले 395 कोरोना पॉजिटिव, दो संक्रमितों की हुई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक बीआरडी मेडिकल कॉलेज और रेलवे अस्पताल में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को बीआरडी के एक डॉक्टर सहित आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि रेलवे अस्पताल के करीब आठ कर्मी भी संक्रमित मिले हैं।
इनके अलावा एसएसबी कैंपस एक एक जवान, पुलिस लाइंस में रहने वाला एसटीएफ का एक कर्मी, कूड़ाघाट स्थित माचिस फैक्ट्री के दो कर्मी, पुलिस लाइंस के तीन कर्मचारी, सिविल कोर्ट में दो, राजकीय महिला शरणालय में एक बुजुर्ग महिला पॉजिटिव मिलीं हैं। संक्रमितों में शहर के रहने वाले 232 लोग शामिल हैं।
मृतकों की संख्या हुई 130
इनमें कई परिवार भी कोरोना की चपेट में आ आए हैं। इनमें रेती चौक में एक ही परिवार के छह लोग, रुस्तमपुर में एक ही परिवार के दो लोग, भोपा बाजार में एक ही परिवार के दो लोग, समेरा नंबर एक में एक ही परिवार के दो लोग, पादरी बाजार में एक ही परिवार के तीन लोग, असुरन में एक ही परिवार के दो, हुमांयुपुर में एक ही परिवार के दो लोग, जटांशकरपुर में एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
जिले में संक्रमितों का आंकड़ा आठ हजार के पार 8829 पहुंच गया है। इनमें 5980 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि एक्टिव मरीज 2849 हैं। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 130 हो गई है।
शाहपुर थाना क्षेत्र में मिले सर्वाधिक 58 मरीज
शहर के शाहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को सबसे अधिक 58 लोगों में संक्रमण मिला है। इसके अलावा गोरखनाथ आठ, कोतवाली 46, तिवारीपुर 12, कैंट 54, चिलुआताल 15, रामगढ़ताल छह, गुलरिहा 18, राजघाट में 15 नए मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो 125 नए मरीज मिले हैं।
इनमें बांसगांव में सात, बड़हलगंज एक, बेलघाट दो, कैंपियरगंज सात, चरगांवा 34, भटहट तीन, गोला दो, उरुवा तीन, कौड़ीराम एक, खजनी पांच, खोराबार 20, पाली दो, पिपरौली चार, सहजनवां आठ, सरदारनगर नौ, गगहा छह, पिपराइच में 10 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा अलग-अलग थाना क्षेत्रों के 38 मरीज हैं।
दो संक्रमितों की बीआरडी में मौत
ट्रांसमिशन के बड़े अधिकारी संक्रमित, एक जेई को भी कोरोना
गोरखपुर। बिजली निगम ट्रांसमिशन (पारेषण) के एक बड़े अधिकारी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इनके अलावा वितरण खंड प्रथम के एक अवर अभियंता (जेई) भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों के साथ काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।
ठीक हो चुके लोगों में जोड़ रहे मौतों की संख्या
जिले में अब तक 130 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। इन मौतों को विभाग ठीक हो चुके लोगों की संख्या में जोड़ रहा है। एसीएमओ डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि ठीक हो चुके मरीजों में मौत के आंकड़ों को जोड़ा जा रहा है। ठीक हो चुके मरीजों की संख्या अब तक 5980 है। इनमें 130 लोगों की मौत भी हुई है। इन्हें इसलिए जोड़ा जा रहा है क्योंकि ये लोग अब नहीं है। इसलिए इन्हें अलग नहीं जोड़ा गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.