फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two corona positive got in Deoria

देवरिया में दो और मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 31

Fri, 22 May 2020 08:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 May 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
two corona positive got in Deoria
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के नंद पैलेस में क्वारंटीन दो और युवकों की रिपोर्ट शुक्रवार को कोरोना पाजिटिव आई है। दोनों मुंबई से ट्रक द्वारा घर आए थे। रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 31 हो गई है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि क्वारंटीन सेंटर से दोनों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 31 हो गई है, जिसमें तीन संक्रमित स्वस्थ होकर घर चले गए हैं।
विज्ञापन


सलेमपुर ब्लाक के सलेमपुर कस्बा गांव का युवक मुंबई में रहता था। ट्रक से वह 17 मई को वाराणसी पहुंचा, वहां से रोडवेज बस से देवरिया आया और जिला अस्पताल पहुंचा। यहां उसका सैंपल लेकर नंद पैलेस में क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लार ब्लाक के डुमरी गांव निवासी युवक मुंबई से 11 दिन पूर्व घर पहुंचा। गांव के स्कूल में क्वारंटीन होने के बाद जिला अस्पताल पहुंचा। सैंपलिंग के बाद उसे भी नंद पैलेस में क्वारंटीन कर दिया गया। दोनों अपने घर नहीं गए थे।


हालांकि गांव में अफसर पहुंच गए हैं। सीएमओ डॉ आलोक पांडेय ने बताया कि दो पॉजिटिव रिपोर्ट आई  है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 31 हो गई। अभी तक तीन की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed