{"_id":"5f5a13f48ebc3e36860d7b4f","slug":"two-corona-patient-died-and-fifteen-corona-positive-got-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में मिले 120 नए कोरोना पॉजिटिव, दो सक्रमितों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में मिले 120 नए कोरोना पॉजिटिव, दो सक्रमितों की मौत
Thu, 10 Sep 2020 07:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Sep 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
देवरिया जिले में कोरोना का ग्राफ जिले में बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को 120 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इलाज के दौरान महिला समेत दो संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना से मरने वालो की संख्या बढ़कर 52 हो गई है। जबकि संक्रमितों की संख्या 4808 हो गई है।
विज्ञापन
सलेमपुर नगर के टीचर्स कालोनी के रहने वाले दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इंदिरा नगर के रहने वाले एक, महुई पांडेय और नोनिया छापर के एक- एक, रुद्रपुर नगर के तीन, असनहर के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोहनी भलुअनी के एक, गड़ेर के दो, धकपुरा के एक, भागलपुर के एक, पांडेय भिसवा के एक, कतौरा के एक, सलेमपुर नगर के हरैया के एक, बढ़या हरदो के एक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ती जा रही है।
शहर के रामनाथ देवरिया की रहने वाली 51 वर्षीय महिला संक्रमित थी। उसका इलाज बस्ती मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर आसपास के घरों के लोग सहमे हैं।
भाटपाररानी के सोहनपुर के गोरया टोला के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत वाराणसी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। इसको लेकर गांव वालों में कोरोना का खौफ है। इस गांव में अभी तक सैनिटाइज नहीं कराया गया है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि दो लोगों की बृहस्पतिवार को कोरोना से मौत हुई है।