{"_id":"69efd84ea2892bc9ff036ee4","slug":"two-city-pumps-run-dry-after-noon-only-speed-petrol-at-five-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1303052-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शहर के दो पंप दोपहर बाद ड्राई, पांच पर सिर्फ स्पीड पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शहर के दो पंप दोपहर बाद ड्राई, पांच पर सिर्फ स्पीड पेट्रोल
Tue, 28 Apr 2026 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार समेत पांच पंपों पर दोपहर बाद लगी भीड़
गोरखपुर। शहर में सोमवार दोपहर बाद पेट्रोल की किल्लत फिर बढ़ गई। पादरी बाजार समेत पांच पंपों पर साधारण पेट्रोल पूरी तरह खत्म हो गया। यहां स्पीड पेट्रोल पंप दिया गया। वहीं, सभी पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने के लिए भीड़ लगी रही। उधर, मोहद्दीपुर और रामनगर कड़जहां के पास पेट्रोल पंप पर तेल खत्म हो गया। इसके बाद लोग दूसरे पेट्रोल पंप पर भटकते रहे।
पादरी बाजार, श्रीराम चौराहा, लाली फ्यूल, राजेंद्रनगर स्थित पंपों पर भी ईंधन न मिलने से बाइक वालों के साथ चारपहिया वाहन वालों को भी दिक्कतें हुईं। लोग एक पेट्रोल पंप से दूसरे पंपों तक जाते नजर आए। कई लोग पेट्रोल न मिलने पर लौट गए।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर भी साधारण पेट्रोल खत्म हो चुका था। यहां केवल स्पीड पेट्रोल उपलब्ध होने के कारण लोगों की लंबी लाइन लग गई। कई पंपों पर ''''पेट्रोल नहीं है'''' का बोर्ड लगाना पड़ा। पादरी बाजार पंप पर बाइक में पेट्रोल खत्म होने की वजह से बाइक के साथ पैदल जा रहे परेशान अजय ने बताया कि वह जरूरी काम से निकले थे, अचानक पेट्रोल खत्म हो गया। दो पंपों पर जाने के बाद भी पेट्रोल नहीं मिला। यूनिवर्सिटी के पास पंप पर साधारण पेट्रोल खत्म हो गया तो स्पीड के लिए लोगों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
सूबा बाजार के रहने वाले रवि ने बताया कि स्पीड पेट्रोल के लिए लंबी लाइन में खड़े रहना पड़ा, जिससे पूरा एक घंटा समय बर्बाद हुआ। अचानक हुई इस कमी से शहर के अन्य पेट्रोल पंपों पर भी भीड़ बढ़ गई। हालांकि कुछ पंपों पर ईंधन उपलब्ध था, लेकिन वहां भी लोगों की लाइन देखी गई और पेट्रोल भरवाने के लिए इंतजार करना पड़ा।
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार का दिन होने के कारण ऑयल कंपनियों की छुट्टी रहती है। हालांकि स्थिति को सामान्य करने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में तेल टैंकर मंगाए जा रहे हैं।